न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 की मौके पर मौत; 7वीं की छात्रा भी शामिल

अमरावती में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जिनमें 7वीं की छात्रा भी शामिल है। वहीं नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कैंटर की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 18 Feb 2026 4:46:16

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 की मौके पर मौत; 7वीं की छात्रा भी शामिल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वरूड–आष्टी रोड पर राजुरा बाजार के पास तेज रफ्तार शिवाई बस ने सामने से आ रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा कुछ ही सेकंड में हुआ और टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। ऑटो में कुल दस लोग सवार थे। इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

7वीं कक्षा की छात्रा की भी गई जान

india tv की खबर के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतकों में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा भी शामिल है। इस खबर से स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की गई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन बस चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Noida एक्सप्रेस-वे पर कैंटर की टक्कर से व्यक्ति की मौत

इसी बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा से भी एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। थाना फेस-2 क्षेत्र अंतर्गत नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की जान चली गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार, दिल्ली के बदरपुर निवासी 40 वर्षीय सोनी लाल रात करीब 9 बजे एक्सप्रेस-वे पार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात कैंटर चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें पुलिस ने तत्काल फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फरार कैंटर चालक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। दोनों घटनाओं ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?