न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'अगर आज बाला साहब होते तो PM मोदी को गले लगाकर सम्मानित करते', नांदेड़ में अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर करारा हमला

नांदेड़ में अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आज बाला साहब ठाकरे होते तो ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी को गले लगा लेते। जानें क्या कहा अमित शाह ने पाकिस्तान और आतंकी हमलों पर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 9:59:18

'अगर आज बाला साहब होते तो PM मोदी को गले लगाकर सम्मानित करते', नांदेड़ में अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर करारा हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (26 मई, 2025) को महाराष्ट्र के नांदेड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक की प्रतिमा का अनावरण करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद विदेश भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर सवाल उठाने के बहाने उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर तीखा हमला बोला।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि निर्दोष नागरिकों पर कोई हमला करता है, तो उसका जवाब गोली से नहीं, गोले से दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी आतंकियों को एक-एक करके ढूंढकर खत्म किया जाएगा। और हुआ भी यही—हमारी बेटियों के सिंदूर की कीमत कोई तय नहीं कर सकता। जो नुकसान पहुंचाएगा, उसे खून से जवाब मिलेगा।

"अगर आज बाला साहब ठाकरे जीवित होते, तो ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी को गले लगाकर सम्मानित करते", अमित शाह ने यह टिप्पणी कर उद्धव गुट को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा, "पता नहीं उद्धव ठाकरे की पार्टी को क्या हो गया है। पाकिस्तान यह भूल गया है कि पिछले 11 सालों से भारत में मोदी सरकार है और वह अब पहले जैसा भारत नहीं रहा।"

अमित शाह ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने जब उरी में हमला किया, तो भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब दिया। पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक की गई और अब पहलगाम में हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्रवाई ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत की सेना और नागरिकों के साथ कोई भी छेड़छाड़ करेगा, तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पाकिस्तान की मिसाइलें हमारी धरती तक पहुंच ही नहीं पाईं, जबकि हमारी सेना ने उनके एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

शाह ने दोहराया कि पीएम मोदी ने हर बार स्पष्ट कर दिया है—अगर कोई भारत पर हमला करेगा, तो गोली का जवाब गोले से ही मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?