न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई से नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते लौटना पड़ा, सामने आई तकनीकी परेशानी

मुंबई से नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को तकनीकी खराबी के कारण तीन घंटे उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई लौटना पड़ा। बोइंग 777 विमान सुरक्षित लैंड हुआ और यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों व होटल की व्यवस्था की गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 2:07:51

मुंबई से नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते लौटना पड़ा, सामने आई तकनीकी परेशानी

अमेरिका के नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को बुधवार सुबह अचानक मुंबई लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह विमान बोइंग 777 मॉडल का था, जिसने रात करीब 1:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के लगभग तीन घंटे बाद इसमें तकनीकी खराबी का संकेत मिलने पर एहतियातन इसे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

एयरलाइन ने दी जानकारी

एअर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि फ्लाइट AI191 के क्रू मेंबर्स ने तकनीकी समस्या की आशंका के चलते सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस लाने का निर्णय लिया। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर चुका है और उसकी तकनीकी जांच फिलहाल जारी है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

दो उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था

इस अप्रत्याशित स्थिति के चलते न सिर्फ AI191 (मुंबई से नेवार्क), बल्कि उसकी रिटर्न फ्लाइट AI144 (नेवार्क से मुंबई) को भी रद्द करना पड़ा। एअर इंडिया ने अपने बयान में बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए होटल आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही, उन्हें एअर इंडिया या अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में री-बुकिंग कराई जा रही है ताकि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

यात्रियों को दी गई सूचना

नेवार्क में फंसे AI144 के यात्रियों को भी उड़ान रद्द होने की जानकारी दे दी गई है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उनके लिए वैकल्पिक उड़ानें सुनिश्चित की जाएंगी।

हालांकि, एअर इंडिया की ओर से इस विमान में मौजूद यात्रियों की कुल संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज