न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश के उमरिया से चौंकाने वाली खबर, छात्रावास से 5 नाबालिग लड़कियां लापता, चिट्ठी में लिखा– 'अपने सपनों को पूरा करना चाहती हूं'

मध्यप्रदेश के उमरिया में नेताजी सुभाषचंद्र बोस गर्ल्स हॉस्टल से 8वीं की 5 छात्राएं लापता हो गईं। चिट्ठी में लिखा– कुछ बनना चाहती हूं, कमाना चाहती हूं। पुलिस ने SIT गठित कर तलाश शुरू की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 8:53:02

मध्यप्रदेश के उमरिया से चौंकाने वाली खबर, छात्रावास से 5 नाबालिग लड़कियां लापता, चिट्ठी में लिखा– 'अपने सपनों को पूरा करना चाहती हूं'

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पाली नगर के गिंजरी क्षेत्र स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस गर्ल्स हॉस्टल से पांच छात्राओं के अचानक लापता होने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया। ये सभी बच्चियां आठवीं कक्षा की छात्राएं हैं। रविवार की सुबह जब छात्राएं नाश्ते के समय मौजूद नहीं थीं, तभी पूरे मामले का खुलासा हुआ। देखते ही देखते छात्रावास प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

शनिवार की रात तक सबकुछ सामान्य

abp कि खबर के अनुसार छात्रावास की सहायक वार्डन सारिका शर्मा ने जानकारी दी कि शनिवार रात बच्चियों ने पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी कार्यक्रम में भाग लिया था। उन्होंने डिनर भी किया और फिर अपने-अपने कमरों में चली गईं। लेकिन अगले दिन जब नाश्ते का समय हुआ, तो पांचों छात्राएं नदारद थीं। उनकी खोजबीन शुरू की गई तो हॉस्टल के कमरे खाली मिले। इसी के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बनाई SIT, हर कोने में तलाश

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने तुरंत विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी। टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आस-पास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा बढ़ाने के लिए शहर के कई हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बच्चियों की लोकेशन का सुराग मिल सके।

एसपी ने कहा कि पुलिस हर स्तर पर प्रयास कर रही है ताकि लापता छात्राओं का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। जिले के सभी चौकियों और थानों को सतर्क कर दिया गया है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

चिट्ठी ने बढ़ाई रहस्य की परतें

जांच के दौरान पुलिस को हॉस्टल से एक पर्ची भी मिली है। उसमें एक लड़की ने लिखा है– "मैं कुछ बनना चाहती हूं, अपने दम पर कमाना और जीना चाहती हूं, इसलिए यहां से जा रही हूं।" इस पत्र ने घटना को और पेचीदा बना दिया है। पुलिस का मानना है कि संभव है कि छात्राएं अपनी इच्छा से निकली हों। हालांकि, किसी भी संभावना को नकारा नहीं जा रहा है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

परिवारों का गुस्सा और लापरवाही के आरोप

लापता छात्राओं के परिजनों ने छात्रावास प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम रही। परिवारों का आरोप है कि हॉस्टल का मुख्य गेट टूटा हुआ था और चारदीवारी अधूरी थी। इतना ही नहीं, CCTV कैमरे भी महीनों से बंद पड़े थे। परिजनों ने सवाल उठाया कि यदि सुरक्षा इंतज़ाम सही होते तो बच्चियों के गायब होने की घटना कभी घटित नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब