न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, आग बुझाने जा रही तेज रफ्तार दमकल पलटी, ड्राइवर नशे में धुत; तीन की मौत, कई घायल

उज्जैन जिले में आग बुझाने जा रही तेज रफ्तार दमकल पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत, 10 घायल। ड्राइवर नशे में था, पुलिस जांच में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 9:52:04

 उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, आग बुझाने जा रही तेज रफ्तार दमकल पलटी, ड्राइवर नशे में धुत; तीन की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गुरुवार शाम को आग बुझाने जा रही नगर पालिका की दमकल की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मौके पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जैसे ही यह हादसा हुआ, घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद के लिए जुट गए।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि फायर ब्रिगेड का ड्राइवर नशे की हालत में था। शराब के नशे में होने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और कई आस-पास चल रही गाड़ियों को टक्कर मारते हुए दमकल गाड़ी पलट गई।

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद गवाह जगदीश पावेचा ने बताया कि दमकल की गाड़ी लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। यह पानी से भरी गाड़ी नगर पालिका की थी और किसी जगह आग बुझाने की जल्दी में निकली थी। इस दौरान उसने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिस पर दो छोटे बच्चे और बाइक चालक सवार थे। इसके बाद वह कई अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गई।

दमकल वाहन ने सड़क के किनारे खड़े एक पुलिस वाहन सहित कई अन्य गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

ग्रामीण अंकित ने बताया कि ड्राइवर बहुत नशे में था और उसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल आवेश (2 साल) और उनके पिता जितेंद्र सिंह (50 साल) को गंभीर हालत में उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों में संतोष, महिला उजाला सिंह और तनीषा (3 वर्ष) का इलाज बड़नगर के अस्पताल में चल रहा है।

डीएसपी एनएस परमार ने बताया कि बड़नगर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंगिया ने गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये और अन्य घायलों को 15-15 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने इलाज का पूरा खर्च उठाने का भी आश्वासन दिया है। पुलिस ने मौके से नशे में धुत ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और जेसीबी बुलाकर पलटी हुई फायर ब्रिगेड गाड़ी को सड़क से हटवाया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की पूरी जांच में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?