न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्विशा शर्मा मौत मामला: समर्थ और गिरिबाला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, भोपाल जेल में रहेंगे दोनों आरोपी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों को भोपाल केंद्रीय जेल में रखा जाएगा। मामले की जांच और क्राइम सीन रीक्रिएशन के बाद नए खुलासे सामने आए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 02 Jun 2026 4:31:14

ट्विशा शर्मा मौत मामला: समर्थ और गिरिबाला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, भोपाल जेल में रहेंगे दोनों आरोपी

मध्य प्रदेश के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। विशेष सीबीआई अदालत ने सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने दोनों आरोपियों की किसी तरह की पुलिस रिमांड की मांग नहीं की। इससे पहले 5 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में दोबारा पेश किया गया था।

दोनों आरोपी कहां रहेंगे?

जानकारी के अनुसार, समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस अवधि के दौरान दोनों को भोपाल केंद्रीय जेल में रखा जाएगा। सुरक्षा कारणों को देखते हुए मां-बेटे दोनों को अन्य कैदियों से अलग बैरक में शिफ्ट किए जाने की व्यवस्था की गई है।

CBI ने ससुराल में किया क्राइम सीन रीक्रिएशन

इससे पहले सोमवार को सीबीआई टीम ने मामले की गहराई से जांच के लिए भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ट्विशा के ससुराल का दौरा किया। जांच के दौरान टीम अपने साथ एक डमी (पुतला) भी लेकर पहुंची थी, ताकि घटनास्थल का पूरा रीक्रिएशन किया जा सके।

सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह को मौके पर ले जाकर उस पूरे घटनाक्रम को दोहराया, जो ट्विशा की मौत के समय बताया जा रहा है। टीम ने यह समझने की कोशिश की कि घटना किस तरह हुई, किस स्थान पर क्या स्थिति थी और बाद में शव को कैसे नीचे उतारा गया।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में समर्थ सिंह ने दावा किया कि उसने ही ट्विशा को फंदे से नीचे उतारा था, जबकि गिरिबाला सिंह ने फंदे की गांठ खोलने की बात स्वीकार की है। सीबीआई अब इन बयानों और क्राइम सीन रीक्रिएशन के आधार पर आगे की जांच को दिशा दे रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी