न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम के 2 खौफनाक प्लान अगर हो जाते कामयाब, तो बच जाती राजा रघुवंशी की जान; ऑपरेशन हनीमून में चौंकाने वाला नया खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सामने आया हैरान करने वाला खुलासा। सोनम और राज ने दो प्लान बनाए थे जिससे राजा की जान बच सकती थी, लेकिन प्लान फेल होने के बाद बनाई गई खौफनाक साजिश। जानिए ऑपरेशन हनीमून की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 10:47:12

सोनम के 2 खौफनाक प्लान अगर हो जाते कामयाब, तो बच जाती राजा रघुवंशी की जान; ऑपरेशन हनीमून में चौंकाने वाला नया खुलासा

देश भर में सनसनी मचाने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज़ नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस केस के पांचों आरोपी इस समय पुलिस कस्टडी में हैं और लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य साजिशकर्ता राज कुशवाह था, जबकि उसकी प्रेमिका सोनम ने उसका हर कदम पर साथ दिया। वहीं, बाकी तीन युवक महज दोस्ती निभाने के चक्कर में इस खूनी खेल में शामिल हो गए थे। लेकिन अब इस मामले में एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है जो हर किसी को चौंका देने वाला है।

दरअसल, यह खुलासा सामने आया है कि राज और सोनम ने शादी से पहले ही दो अलग-अलग प्लान तैयार किए थे। अगर इन दोनों में से एक भी प्लान सफल हो जाता, तो शायद राजा रघुवंशी की हत्या की नौबत ही नहीं आती और उसकी जान बच सकती थी।

पहला शातिर प्लान: किसी अनजान महिला को मारकर सोनम की मौत का नाटक

पुलिस के मुताबिक, फरवरी में ही राज और सोनम ने मिलकर ऐसा भयानक प्लान तैयार किया था, जिसमें उन्होंने तय किया था कि वो किसी अंजान महिला को खोजेंगे जिसकी शक्ल-सूरत सोनम से मिलती-जुलती हो। फिर उस महिला की हत्या करके उसकी लाश को जला देंगे और सोनम की स्कूटी के पास फेंक देंगे, ताकि सबको लगे कि सोनम मर चुकी है। इसके बाद वे दोनों फरार होकर शादी कर लेंगे और अपनी नई ज़िंदगी शुरू करेंगे। लेकिन यह प्लान ज़मीन पर नहीं उतर सका।

दूसरा फिल्मी ड्रामा: पिकनिक स्पॉट पर डूबने का बहाना

पहले प्लान के फेल हो जाने के बाद, राज और सोनम ने दूसरा शातिर प्लान बनाया। इस बार सोनम किसी पिकनिक स्पॉट पर जाकर पानी में डूबने का नाटक करने वाली थी। उन्हें उम्मीद थी कि लोग समझेंगे कि वह बह गई है और परिवार भी उसकी मौत मान लेगा। इसके बाद दोनों किसी और शहर में जाकर शादी कर लेते। मगर यह नाटक भी नाकाम हो गया।

जब सब फेल हुआ, तो बना लिया राजा की हत्या का प्लान

इन दोनों प्लानों के फेल हो जाने के बाद, आखिरकार हत्या का खौफनाक प्लान बनाया गया। शादी से ठीक 11 दिन पहले, राज, सोनम और उसके तीन साथी एक रेस्टोरेंट में मिले और वहां मेघालय में राजा को मारने की प्लानिंग की गई। इस बार वे अपनी योजना को अंजाम देने में तो सफल हो गए, लेकिन उनका राज़ ज़्यादा दिन छुप नहीं सका। अंततः पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, लेकिन इस साजिश का मासूम राजा शिकार बन गया।

'राज से ही करवा देता सोनम की शादी, बच जाता राजा' - भाई गोविंद की पीड़ा

उज्जैन में राजा रघुवंशी का विधिवत पिंडदान किया गया, जिसमें सोनम का बड़ा भाई गोविंद भी शामिल हुआ। मीडिया से बात करते हुए गोविंद ने भावुक होकर कहा, "मुझे अगर एक पल को भी पता होता कि सोनम और राज का अफेयर चल रहा है, तो मैं खुद उनकी शादी करवा देता। या फिर सोनम को कहता कि अगर तुझे उससे प्यार है, तो उसी के साथ भाग जा। कम से कम मेरे जीजा की जान तो बच जाती।"

'बहन की हरकतें माफ करने लायक नहीं'

गोविंद ने गुस्से में कहा, "मेरी बहन की सोच बहुत आज़ाद थी, अगर शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती। लेकिन इस तरह किसी मासूम की जान लेना, पूरे परिवार को बर्बाद कर देना, ये किसी भी सूरत में माफ करने लायक नहीं है। आज उसने सिर्फ हमारे परिवार को नहीं, बल्कि इंदौर और पूरे मध्य प्रदेश की साख को चोट पहुंचाई है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?