न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हम दोनों प्यार में थे...' सोनम और राज के रिश्ते पर लगी मुहर, राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया नया मोड़!

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा – सोनम और राज ने अपने रिश्ते को कबूला, पुलिस के पास हैं पुख्ता सबूत। जानें कैसे सुलझ रही है इस हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी और क्या है अगला बड़ा मोड़।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 9:37:36

'हम दोनों प्यार में थे...' सोनम और राज के रिश्ते पर लगी मुहर, राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया नया मोड़!

'हम दोनों रिलेशनशिप में थे', ये शब्द जैसे ही सोनम और राज की ओर से निकले, राजा रघुवंशी हत्याकांड की उलझी गुत्थी में जैसे एक अहम टुकड़ा जुड़ गया। इस चर्चित हनीमून मर्डर केस की जांच में अब मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, जिससे पूरे देश का ध्यान एक बार फिर इस केस की ओर खिंच गया है।

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है, वो केस की दिशा ही बदल सकती है।

मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम और राज ने यह स्वीकार किया है कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है और हमने घटनास्थल का पुनर्निर्माण भी किया है। हमारे पास इस मामले में पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। ऐसे में फिलहाल नार्को टेस्ट की कोई जरूरत नहीं दिखती।"

गुरुवार को कोर्ट में होगी पेशी

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को गुरुवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच, पुलिस की पूछताछ में सोनम के परिवार को लेकर भी एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।

जब सोनम के परिवार को उसके और राज के रिश्ते की जानकारी हुई, तो उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकारने से इनकार कर दिया। सोनम ने साफ-साफ कहा था कि अगर उसकी शादी राजा से कराई जाती है, तो वह ऐसा कुछ कर सकती है जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ेगा। और शायद वही चेतावनी, अब इस पूरे केस की जड़ बन चुकी है।

सिर्फ लव अफेयर नहीं और भी कई एंगल की हो रही जांच

मेघालय सरकार की ओर से साफ किया गया है कि यह मामला केवल प्रेम प्रसंग तक सीमित नहीं है। इसमें और भी कई महत्वपूर्ण एंगल्स हैं जिन पर पुलिस काम कर रही है।

उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसॉन्ग ने बताया कि केस की जांच अब बेहद अहम मोड़ पर है। कोर्ट ने अभी तक सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। "जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी," उन्होंने कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब