न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हां, मैंने ही मर्डर करवाया...', सोनम ने कबूल लिया राजा रघुवंशी की हत्या का गुनाह

शिलॉन्ग पुलिस की कड़ी पूछताछ और प्रेमी राज के सामने लाए जाने के बाद सोनम रघुवंशी टूट गई और उसने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। रोते हुए बोली – हां, मैंने ही मर्डर करवाया है। अब क्राइम सीन रिक्रिएट करने की तैयारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 3:20:31

'हां, मैंने ही मर्डर करवाया...', सोनम ने कबूल लिया राजा रघुवंशी की हत्या का गुनाह

राजा रघुवंशी की निर्मम हत्या करने वाली बेवफा पत्नी सोनम रघुवंशी आखिरकार सच्चाई के सामने झुक गई और यह बात स्वीकार कर ली कि उसी ने अपने पति की जान लेने की साजिश रची थी। जैसे ही पुलिस ने ठोस सबूतों और परिस्थितियों के साथ उस पर दबाव डाला, सोनम का आत्मविश्वास डगमगा गया और वह टूट गई। कांपती आवाज में और रोते हुए उसने कबूल किया कि राजा रघुवंशी की हत्या उसके इशारे पर हुई थी।

आज तक को सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में सोनम ने मामले को टालने की कोशिश की। लेकिन जब शिलॉन्ग पुलिस ने उसके सामने उसके प्रेमी राज कुशवाहा को लाकर आमना-सामना कराया, तो सोनम का संयम टूट गया।

जानकारी के अनुसार, शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम से लगातार घंटों तक गहन पूछताछ की। उसके बगल में बैठा राज कुशवाहा, जो इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, लगातार पुलिस की नजरों में था। इस दौरान पुलिस ने सोनम से सीधा सवाल पूछा, "क्या तुमने ही अपने पति की हत्या करवाई है?"

पहले तो सोनम ने गोलमोल जवाब देने की कोशिश की, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस के सवाल तेज होते गए, वह रो पड़ी और अपने अपराध को कबूल कर लिया। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के इस तनावपूर्ण दौर में सोनम ने कहा– "हां, मैंने ही मर्डर करवाया है।"

इस खुलासे के बाद, पुलिस अब जल्द ही क्राइम सीन को रिक्रिएट करने की तैयारी में है, ताकि पूरे हत्याकांड की सच्चाई कोर्ट के सामने पुख्ता तरीके से रखी जा सके।

इस पूरे मामले में, एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सिएम ने मीडिया को बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, “हमारे पास सोनम की संलिप्तता के पर्याप्त सबूत हैं, और आगे की पूछताछ में तस्वीर और स्पष्ट होगी।”

इस घटना के बाद, सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी का भावुक रूप सामने आया, जब वे राजा के घर पहुंचे। उन्होंने राजा की मां और भाई से गले लगकर रोते हुए कहा कि यदि सोनम दोषी है, तो उसे फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "हमारा परिवार अब सोनम से रिश्ता तोड़ चुका है। हम राजा के परिवार के साथ हैं। जो सबूत सामने आए हैं, उससे साफ है कि सोनम ने ही हत्या कराई है।"

यह मामला अब भावनात्मक, कानूनी और सामाजिक स्तर पर एक बड़ी बहस बन गया है, जिसमें एक तरफ प्रेम और विश्वास का गला घोंटा गया, और दूसरी ओर न्याय की उम्मीद जिंदा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?