Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शुक्रगुजार हैं कि बेटी मिल गई... सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर मां संगीता का बयान

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। मां संगीता ने बेटी के मिलने पर राहत जताई और राजा की हत्या पर दुख व्यक्त किया। पूरे मामले में जांच की मांग की गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 11:42:38

शुक्रगुजार हैं कि बेटी मिल गई... सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर मां संगीता का बयान

मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हाई प्रोफाइल मामले में मेघालय से अचानक लापता हुई राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद अब सोनम की मां संगीता रघुवंशी का भावुक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के मिलने पर राहत की बात कही, लेकिन साथ ही राजा की मौत पर गहरा दुख भी जताया।
मां संगीता ने बेटी सोनम के सरेंडर को बताया राहत भरा पल, जताया राजा के खोने का दुख

संगीता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बेटी मिल गई है, यह हमारे लिए एक बड़ी राहत है। लेकिन राजा को हमने खो दिया, यह दर्द हमेशा रहेगा।" उन्होंने आगे कहा, "अब हमारा ध्यान इस बात पर है कि राजा की हत्या के पीछे असली साजिशकर्ता कौन है। कौन लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं? क्या सच है और क्या झूठ, यह अब जांच से ही सामने आएगा।"

सोनम और राजा निकले थे हनीमून पर, शिलांग में हुआ था हादसा

सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद वे दोनों हनीमून ट्रिप पर निकले। उन्होंने पहले गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन किए और फिर 23 मई को मेघालय के शिलांग रवाना हो गए। शुरुआत में दोनों परिवारों से नियमित बातचीत होती रही, लेकिन 24 मई से अचानक दोनों के मोबाइल बंद हो गए और संपर्क पूरी तरह टूट गया।

लापता होने के बाद परिजनों ने शुरू की तलाश

संपर्क टूटने के बाद सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे। वहां जाकर जब कोई पता नहीं चला, तो पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस तलाश के आठ दिन बाद एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद किया गया, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

गाजीपुर में सरेंडर करती मिली सोनम, पहुंचाया गया वन स्टॉप सेंटर

राजा की मौत के बाद सोनम की तलाश तेज हो गई थी। अंततः सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे के पास पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद उसे सदर अस्पताल में प्राथमिक जांच के लिए ले जाया गया और फिर वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका