न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सगाई के बाद ही सोनम ने बना लिया था राजा को खत्म करने का प्लान, औंकारेश्वर ले जाकर करना चाहती थी हत्या; लेकिन...

राजा रघुवंशी मर्डर केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा! शादी से पहले ही सोनम ने रची थी हत्या की साजिश, शिलांग हनीमून बना साजिश का अड्डा; प्लायवुड बिजनेस की आड़ में चलता था हवाला नेटवर्क।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 2:15:52

सगाई के बाद ही सोनम ने बना लिया था राजा को खत्म करने का प्लान, औंकारेश्वर ले जाकर करना चाहती थी हत्या; लेकिन...

राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले में अब यह भी सामने आया है कि सोनम ने खुद कबूला कि वह राजा की हत्या के बाद 25 मई को इंदौर लौट आई थी और दो दिन रुकने के बाद अपने प्रेमी राज के पैतृक घर गाजीपुर चली गई थी।

क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, राज से हुई गहन पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सोनम, राजा रघुवंशी से शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। सगाई के कुछ ही दिनों बाद, यानी 11 फरवरी के बाद, उसने राजा को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। शुरू में उसका इरादा था कि किसी धार्मिक यात्रा के बहाने वह औंकारेश्वर ले जाकर उसकी हत्या कर देगी।

सोनम का अगला प्लान था कि वह राज के साथ गुजरात जाकर बस जाएगी और प्लायवुड के कारोबार की आड़ में नई जिंदगी शुरू करेगी। लेकिन उस वक्त राज के पीछे हट जाने से उसकी यह साजिश नाकाम हो गई, और उसे मजबूरन राजा से शादी करनी पड़ी।

शादी के बाद भी सोनम के इरादे नहीं बदले। 13 मई को उसने अपने प्रेमी राज को मैसेज भेजा - 'इसे मार डालो'। इसके बाद जब वह 15 मई को मायके लौटी, तो उसने शिलांग में हनीमून के बहाने हत्या की साजिश को अंतिम रूप दिया।

सोनम की मां को था अफेयर की जानकारी

राजा के भाई विपिन का आरोप है कि सोनम का प्रेम-प्रसंग राज से पहले से चल रहा था और इसकी जानकारी सोनम की मां को भी थी। इसके बावजूद उन्होंने भाई राजा की आर्थिक स्थिति और प्रतिष्ठा देखकर यह शादी तय कर दी।

स्थानीय पड़ोसियों के अनुसार, शादी से पहले सोनम और उसकी मां के बीच तीन-चार बार जोरदार झगड़े भी हुए थे, जिनकी आवाजें उन्होंने सुनी थीं। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि मां के दबाव और सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते सोनम ने यह शादी की, लेकिन वह मानसिक रूप से कभी भी तैयार नहीं थी।

शिलांग में तैयार किया गया ‘प्लान-बी’

सोनम ने तय कर लिया था कि वह किसी भी कीमत पर राजा को रास्ते से हटाएगी। शिलांग पहुंचने पर उसने एक वैकल्पिक योजना भी बना ली थी। यदि राज के भेजे गए सुपारी किलर्स असफल हो जाते हैं, तो वह 'प्लान-बी' के तहत राजा को पहाड़ पर सेल्फी लेते वक्त धक्का देकर खाई में गिरा देगी।

प्लायवुड के कारोबार की आड़ में हवाला नेटवर्क का बड़ा जाल

क्राइम ब्रांच की डिजिटल जांच में यह बात सामने आई है कि राज के मोबाइल में हवाला लेनदेन से जुड़े करोड़ों रुपए के साक्ष्य मिले हैं। फोन में ऐसे दस-दस रुपये के नोटों की तस्वीरें मिलीं, जो अक्सर हवाला लेनदेन के सबूत के रूप में इस्तेमाल होती हैं।

पिछली पूछताछ में खुलासा हुआ था कि राजा की हत्या में जो पैसे लगे, वे सोनम के पिता देवी सिंह द्वारा दिए गए थे। लेकिन अब यह बात सामने आई है कि वह रकम हवाला नेटवर्क से जुड़ी हुई थी और इसका गहरा संबंध राज और सोनम के गुप्त कारोबार से था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत