न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मांगलिक दोष से युक्त थे...', राजा और सोनम की शादी तय कराने वाले पंडित जी का चौंकाने वाला बयान

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पंडित नंद कुमार पाण्डेय का बड़ा खुलासा सामने आया है। उन्होंने बताया कि सोनम और राजा दोनों मांगलिक थे और गृह मैत्री के आधार पर शादी करवाई गई थी। राम शलाका व पंचांग से पूर्व दिशा में छिपे सच और महिला के हाथ की भी बात सामने आई। सोनम के भाई ने मांगी फांसी की सजा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 8:20:27

'मांगलिक दोष से युक्त थे...', राजा और सोनम की शादी तय कराने वाले पंडित जी का चौंकाने वाला बयान

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब ज्योतिषाचार्य और पंडित नंद कुमार पाण्डेय का भी बड़ा और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। ये वही प्रतिष्ठित पंडित हैं, जिन्होंने राजा और सोनम रघुवंशी की कुण्डली का गहराई से मिलान कर उनका रिश्ता तय करवाया था। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि राजा और सोनम दोनों ही मांगलिक दोष से युक्त थे और दोनों के कुल साढ़े 19 गुण मिल रहे थे, जो वैवाहिक दृष्टिकोण से एक शुभ संकेत माना जाता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से विशेष बातचीत में पंडित नंद कुमार पाण्डेय ने कहा, "दोनों कुण्डलियां पूरी तरह से मांगलिक थीं। आमतौर पर अगर एक व्यक्ति मांगलिक हो, तो दूसरे का भी मांगलिक होना अत्यंत आवश्यक होता है, तभी ग्रहों की अनुकूलता बनी रहती है। इसी ज्योतिषीय आधार पर मैंने इस विवाह के लिए स्वीकृति दी थी। राजा और सोनम के साढ़े 19 गुण आपसी मेल दर्शा रहे थे। दोनों की गृह मैत्री की स्थिति अनुकूल थी, और कहा जाता है कि गृह मैत्री जैसी शुभ स्थिति बहुत भाग्य से प्राप्त होती है। अक्सर जब बाकी गुण कम हों लेकिन गृह मैत्री मिलती हो, तो विवाह का निर्णय ले लिया जाता है। यही कारण था कि राजा और सोनम का विवाह तय किया गया।"

पंडित जी ने आगे विस्तार से बताया, "जब हमने टीवी और समाचार चैनलों के माध्यम से देखा कि बच्चे अचानक गायब हो गए हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो हमारे घर में इसको लेकर गंभीर चर्चा हुई कि क्या ज्योतिषीय माध्यम से कुछ जानकारी निकाली जा सकती है। इसके बाद मैंने हनुमान ज्योतिष की विधि अपनाकर ज्योतिषीय विश्लेषण किया। उसमें यह संकेत मिला कि संबंधित व्यक्ति पूर्व दिशा की ओर गया है और देर से लौटेगा।"

महिला के हाथ होने की बात आई सामने

उन्होंने आगे बताया, "इसके बाद राम शलाका प्रश्नावली का सहारा लिया गया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि प्रश्न लंका कांड से संबंधित है, जो कार्य की पूर्ति में संदेह उत्पन्न करता है। तत्पश्चात भारतीय पारंपरिक ज्योतिष से पंचांग के माध्यम से लग्न का आकलन किया गया, तब कन्या लग्न का प्रभाव चल रहा था। उसी विश्लेषण में यह तथ्य उभरा कि इस पूरी घटना में किसी महिला की सीधी संलिप्तता है और कार्य की सिद्धि विलंब से होगी।"

जब पंडित जी से पूछा गया कि क्या उन्होंने राजा या सोनम के परिवारवालों को इस संदर्भ में कुछ बताया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा, "हमने यह बात किसी को नहीं बताई क्योंकि उनके परिवारवालों ने हमसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी। यह सिर्फ हमारे घर के अंदर की निजी बातचीत थी, जो चिंता और मंथन का विषय बनी हुई थी।"

सोनम को लेकर भावुक हुए पंडित जी

सोनम रघुवंशी को लेकर पंडित नंद कुमार पाण्डेय ने भावुक होकर कहा, "कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि ऐसा कुछ हो सकता है। सोनम मेरी आंखों के सामने पैदा हुई, यहीं हमारे मोहल्ले में चार मकान छोड़कर उसका घर है। हमारे बच्चे उसके साथ ही पढ़े हैं। उसे कभी किसी गलत कार्य में संलग्न नहीं देखा। लेकिन अब जो तथ्य और घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, वह देख कर मन बहुत व्यथित हो उठा है। विश्वास नहीं हो रहा कि कोई इतनी हद तक गिर सकता है। उस मासूम राजा रघुवंशी के साथ न्याय होना अत्यंत आवश्यक है। अब देखना यह है कि सरकार और न्यायपालिका इस मामले में क्या निर्णय लेती है।"

सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा है कि यदि उसकी बहन दोषी पाई जाती है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस पर पंडित जी ने गंभीर स्वर में कहा, "जब एक सगा भाई यह कह रहा है कि उसकी बहन को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, तो समझिए कि उस लड़की ने कितना बड़ा अपराध किया है। उसने न सिर्फ एक जीवन छीना बल्कि कन्या नाम को भी कलंकित कर दिया।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत