न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज कुशवाहा संग सोनम रघुवंशी की वायरल तस्वीर ने बढ़ाई सनसनी, फोटो को लेकर भाई ने कही यह बात

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम और राज कुशवाहा की वायरल तस्वीर ने सनसनी मचा दी है। सोनम के भाई ने रिश्ते खत्म करने की बात कही। हनीमून के दौरान रची गई हत्या की खौफनाक साजिश और ऑनलाइन मंगवाया गया मर्डर वेपन चौंकाने वाला है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 4:11:22

राज कुशवाहा संग सोनम रघुवंशी की वायरल तस्वीर ने बढ़ाई सनसनी, फोटो को लेकर भाई ने कही यह बात

राजा रघुवंशी हत्याकांड के मास्टरमाइंड राज कुशवाहा और सोनम रघुवंशी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें दोनों साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच कथित प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच इस तस्वीर ने शक और सनसनी दोनों को और गहरा कर दिया है। बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी साजिश राज के साथ मिलकर रची थी। इस फोटो को लेकर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह फोटो संभवतः ऑफिस की है और इसमें इसके साथ और भी लोग मौजूद होंगे, लेकिन उन्हें फोटो में कैद नहीं किया गया है।

सोनम के भाई ने राजा की मां से की भावुक मुलाकात

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने राजा की मां से मुलाकात की, जहां दोनों एक-दूसरे से गले मिले और भावुक होकर रो पड़े। इस पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि गोविंद पहले से मेरे संपर्क में था और उसने खुद मुझे कहा था कि वह घर आकर यह स्वीकार करना चाहता है कि उसकी बहन से बहुत बड़ी गलती हुई है। उसने साफ कहा कि यदि सोनम दोषी पाई जाती है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी भी मिलनी चाहिए।

"अब सोनम से कोई नाता नहीं रहा" – भाई गोविंद

राजा की मां से मिलने के बाद सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "अब हमारा सोनम से कोई रिश्ता नहीं है। हमने उससे रिश्ता पूरी तरह से खत्म कर लिया है। हम राजा के परिवार के साथ हैं। राजा मेरा बहुत प्रिय था और उसका जाना एक अपूरणीय क्षति है।"

हनीमून के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश

गौरतलब है कि सोनम और राजा की शादी 11 मई को धूमधाम से हुई थी, लेकिन शादी के महज 5 दिन बाद, यानी 16 मई को सोनम और राज ने मिलकर राजा को खत्म करने की साजिश तैयार कर ली थी। उसी दिन उन्होंने फाइनल प्लान भी बना लिया था। सोनम अपने पति राजा के साथ हनीमून पर चली गई, जबकि राज इंदौर में ही रहा लेकिन सोनम के लगातार संपर्क में बना रहा।

ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था मर्डर वेपन

इस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था, और चौंकाने वाली बात यह है कि इसका भुगतान भी सोनम ने ही किया था। जब वह राजा के साथ ट्रिप पर निकली, तब उसने वह हथियार अपने पर्स में छिपाकर रखा हुआ था, जिससे बाद में हत्या को अंजाम दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?