न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जांच के घेरे में सोनम की नई चाल, अब याददाश्त खोने का कर रही है नाटक!

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने अब याददाश्त खोने का नाटक शुरू कर दिया है। पूछताछ में वह बार-बार कह रही है कि उसे कुछ याद नहीं। पुलिस फोन रिकॉर्ड्स और चैटिंग से उसकी सच्चाई जानने में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 9:00:29

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जांच के घेरे में सोनम की नई चाल, अब याददाश्त खोने का कर रही है नाटक!

शादी के चंद दिनों के भीतर अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार की गई सोनम रघुवंशी खुद को बचाने के लिए अब हर मुमकिन पैंतरा आजमा रही है। पहले पति की हत्या को लूटपाट जैसी वारदात दिखाने की नाकाम कोशिश की गई थी और अब उसकी 'नई चाल' यह है कि वह अपनी याददाश्त खो चुकी है। पुलिस पूछताछ के दौरान वह कई सवालों के जवाब में तुरंत कह देती है, 'मुझे कुछ याद नहीं आ रहा है।'

सोनम अब यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि पति की बेरहम हत्या के सदमे से वह Trauma Induced Amnesia का शिकार हो गई है — यह एक मनोवैज्ञानिक स्थिति होती है जिसमें कोई व्यक्ति ट्रॉमा के कारण अपनी याददाश्त खो बैठता है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हिरासत में लेने के बाद यूपी पुलिस ने उससे कई सवाल-जवाब किए, लेकिन उसने ज़्यादातर जवाबों को टालने की कोशिश की।

सोनम का असली प्लान क्या था?

जांच में पता चला है कि राजा की हत्या के बाद सोनम ट्रेन से इंदौर गई थी, जहां उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा से मुलाकात की थी। इसके बाद वह मध्य प्रदेश से निकलकर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंच गई। पुलिस यह जानने में जुटी है कि इस पूरी साजिश के पीछे उसका असली प्लान क्या था। माना जा रहा है कि वह अपने अपहरण का ड्रामा रच रही थी ताकि शक से बच सके।

गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में सोनम लगभग 15 घंटे तक रुकी रही, जिनमें से करीब 7 घंटे वह सोती रही और बाक़ी समय पुलिस और डॉक्टरों के सवालों को टालती रही। हर बार उसका एक ही जवाब था — "मुझे कुछ याद नहीं है।"

फोन रिकॉर्ड्स ने खोली पोल

हालांकि, सोनम के फोन रिकॉर्ड्स, कॉल डिटेल्स और राज के साथ की गई चैटिंग ने उसके मेमोरी लॉस और अपहरण के झूठे दावों की पोल खोल दी है। यूपी पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि सोनम का यह असामान्य व्यवहार, पूछताछ में बार-बार चुप्पी साधना और खुद को मासूम दिखाने की कोशिश एक सोची-समझी रणनीति है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अपराधी अकसर शुरुआती पूछताछ में पुलिस को भ्रमित करने के लिए इस तरह की रणनीतियाँ अपनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत