न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन खुल रहे नए राज़, अब सामने आया 'आठवां किरदार' – इसने दी थी सबूत जलाने की सलाह

राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन सामने आ रहे नए खुलासों ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। अब आठवां किरदार लोकेंद्र तोमर सामने आया है, जिस पर हत्या के सबूतों को नष्ट करने और सोनम को छिपाने का आरोप है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 1:02:05

राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन खुल रहे नए राज़, अब सामने आया 'आठवां किरदार' – इसने दी थी सबूत जलाने की सलाह

राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या को एक महीना बीत चुका है, लेकिन इस सनसनीखेज केस की परतें अब भी खुल रही हैं। हर दिन जैसे कोई नया मोड़ सामने आता है जो हैरान कर देता है। इस हत्याकांड में राजा की पत्नी सोनम समेत अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है — लोकेंद्र तोमर।

पुलिस सूत्रों की मानें तो लोकेंद्र वो शख्स है जिसने सोनम को छिपाने के लिए एक फ्लैट की व्यवस्था की थी। और इतना ही नहीं, उसने ही कथित रूप से उस बैग को जलाने का आदेश दिया जिसमें राजा की हत्या से जुड़े सबूत मौजूद थे।

प्रॉपर्टी डीलर की चैट से फूटा राज

News18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा उस वक्त हुआ जब प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स के मोबाइल की चैट्स की जांच की गई। सूत्रों का कहना है कि चैट्स में यह बात सामने आई कि लोकेंद्र ने सिलोम पर दबाव बनाया था कि वो सोनम का सामान फ्लैट से हटाए और उसे जला दे।

कौन है ये लोकेंद्र तोमर?

मेघालय और इंदौर पुलिस इस रहस्यमयी किरदार को खोजने में जुटी है, जो ग्वालियर का रहने वाला बताया जा रहा है। सिलोम ने पुलिस को बताया कि वह लोकेंद्र के साथ मिलकर ही वह फ्लैट किराए पर लेता था और फिर उसमें किरायेदारों को रखता था।

उसके पास हैं केस से जुड़े 'सबसे बड़े सबूत'

इस कहानी का सबसे खतरनाक हिस्सा यह है कि सिलोम के अनुसार, राजा की पिस्टल, गहने, नकदी और यहां तक कि हत्याकांड में इस्तेमाल हुए मोबाइल फोन भी लोकेंद्र के पास हैं। पुलिस मान रही है कि इन फोन में वो अहम सबूत हैं, जो इस मर्डर केस की असली साजिश को उजागर कर सकते हैं।

लोकेंद्र ने कथित रूप से सोनम की गिरफ्तारी के बाद सिलोम पर दबाव डाला था कि वह वह बैग तुरंत नष्ट कर दे। पुलिस की कई टीमें अब लोकेंद्र की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी