न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिलांग जिला जेल में शिफ्ट होगी सोनम रघुवंशी, बनी हत्या के मामले में दूसरी महिला कैदी; रघुवंशी हत्याकांड में नया चौंकाने वाला खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी अब शिलांग जिला जेल में रहेगी। हत्या की चौथी कोशिश में राजा की मौत हुई थी। जानिए सोनम पर लगाए गए आरोप, जेल में उसकी स्थिति और पुलिस के नए खुलासे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 10:55:20

शिलांग जिला जेल में शिफ्ट होगी सोनम रघुवंशी, बनी हत्या के मामले में दूसरी महिला कैदी; रघुवंशी हत्याकांड में नया चौंकाने वाला खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी और गिरफ्तार महिला सोनम रघुवंशी का नया ठिकाना अब शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल होगा, जहां उसे विशेष सुरक्षा इंतजामों के बीच रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने सोनम को रखने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस जेल में वर्तमान में कुल 496 कैदी हैं, जिनमें से केवल 19 महिला कैदी हैं। सोनम इस जेल में 20वीं महिला कैदी के तौर पर शामिल होगी और साथ ही वह ऐसी दूसरी महिला होगी जो हत्या जैसे गंभीर अपराध के आरोप में यहां बंद की जाएगी। हत्या के मामले में दोषी करार दी जा चुकी एक अन्य महिला कैदी पहले से इस जेल में है।

फिलहाल सोनम पुलिस कस्टडी में है और रिमांड खत्म होने के बाद उसे शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल में शिफ्ट किया जाएगा। अगर अदालत में राजा रघुवंशी हत्याकांड में उसे दोषी करार दिया गया, तो सोनम को जीवनभर के लिए इसी जेल में रहना होगा। उसे जेल वार्डन के ऑफिस के नजदीक बनाए गए सुरक्षित बैरक में रखा जाएगा। सोनम की निगरानी के लिए दो वरिष्ठ विचाराधीन महिला कैदी तैनात रहेंगी। साथ ही जेल प्रशासन द्वारा 24 घंटे सोनम पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि वह कोई आत्मघाती कदम न उठा सके।

अन्य महिला कैदियों की तरह सोनम को भी जेल में करना होंगे रोज़ाना के कार्य

सोनम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेल में सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। उसे टीवी देखने की सुविधा और जेल नियमों के अनुसार परिजनों से मिलने और बात करने की इजाज़त मिलेगी, लेकिन उसके मिलने वालों की सूची पहले से जेल प्रशासन को सौंपनी होगी। जेल के नियमानुसार सोनम को समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना दिया जाएगा। साथ ही अन्य महिला कैदियों की तरह उसे सिलाई-कढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट जैसे कार्यों में भी भाग लेना होगा जिससे उसकी दिनचर्या संरचित बनी रहे।

हत्या की साजिश को लेकर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार सोनम ने राजा पर जानलेवा हमले की चार बार साजिश रची थी। पहली तीन बार में किसी न किसी कारणवश वह नाकाम रही, लेकिन चौथी कोशिश में वह और उसके साथी अपनी योजना में सफल हो गए। पुलिस का कहना है कि सोनम और उसके साथियों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर राजा की हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा सामने आ गई। चौथी बार में उन्होंने राजा की हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’