न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड: कत्ल की साजिश फेल होती तो सोनम के पास तैयार था 'प्लान B'?, सामने आया हवाला कनेक्शन भी!

इंदौर के सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या के लिए एक नहीं, बल्कि दो-दो खौफनाक प्लान बना रखे थे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 10:57:34

राजा रघुवंशी हत्याकांड: कत्ल की साजिश फेल होती तो सोनम के पास तैयार था 'प्लान B'?, सामने आया हवाला कनेक्शन भी!

इंदौर के बेहद चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार चारों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ही इस नृशंस हत्या की मास्टरमाइंड थी। सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए एक नहीं, बल्कि दो-दो प्लान बनाए थे। अगर उसके साथियों से हत्या नहीं हो पाती तो उसने तय किया था कि वो सेल्फी लेने के बहाने राजा को खुद ही खाई में धक्का देकर मार देगी।

पूछताछ में चारों आरोपियों ने कबूली हत्या की बात

पूछताछ में चारों आरोपियों ने राजा रघुवंशी की बेशर्मी से हत्या करने की बात कबूल ली है। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद राजा की लाश को शिलांग में एक खाई में फेंक दिया गया था। इंदौर क्राइम ब्रांच ने भी इस कबूलनामे की पुष्टि कर दी है।

राज के हवाला कारोबार से भी संबंध होने का शक

इस मामले में एक और अहम बात सामने आई है कि आरोपी राज कुशवाहा के मोबाइल से ₹10 के कई नोटों के नंबर मिले हैं। इससे गहरा शक जताया जा रहा है कि उसका हवाला कारोबार से भी कोई संबंध हो सकता है।

चारों आरोपियों से पूछताछ जारी

इन चारों आरोपियों से दो दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। अब मेघालय पुलिस उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो चुकी है। वहां से वे गुवाहाटी होते हुए गुरुवार सुबह तक शिलांग पहुंचेंगे, जहां आगे की कार्रवाई होगी। शिलांग पुलिस की टीम इस मामले में राजा की पत्नी सोनम से लगातार पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या हत्या के बाद सोनम इंदौर आई थी? इस पर इंदौर के ACP पूनमचंद यादव ने बताया कि अगर शिलांग पुलिस की ओर से ऐसा कोई इनपुट मिलेगा तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ACP पूनमचंद यादव ने कही ये बड़ी बात

ACP पूनमचंद यादव ने यह भी कहा कि इस केस के चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस हत्या की पूरी साजिश का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है। हत्या की तैयारी राजा की शादी से पहले ही शुरू हो गई थी। साजिश इतनी गहरी थी कि सभी आरोपी, राजा और सोनम के हनीमून पर निकलने से पहले ही शिलांग पहुंच गए थे। वहां उन्होंने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी योजना बनाई। हत्या की शुरुआत विशाल ने की थी, जिसने सबसे पहले हमला किया था।

पुलिस ने और क्या बताया?

पुलिस ने विशाल के घर से जो कपड़े जब्त किए हैं, उनमें खून के निशान मिले हैं। अब ये खून किसका है, इसका जवाब फॉरेंसिक जांच से मिलेगा। इसके अलावा, तकनीकी सबूत भी शिलांग पुलिस को आरोपियों से मिले हैं। पुलिस का कहना है कि राज पर किसी को शक न हो, इसलिए वो इंदौर में ही रुका रहा।

हत्या वाले दिन क्या हुआ?

23 मई यानी जिस दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई, उस दिन की हर एक घटना क्रमवार इस तरह सामने आई है:

सुबह 5:30 बजे: राजा और उसकी पत्नी सोनम ने शिलांग के होमस्टे से चेकआउट किया। वे ट्रैकिंग पर जाने वाले थे।

सुबह 6:00 बजे: ट्रेकिंग की चढ़ाई शुरू हुई। इस दौरान राजा की कुछ बातचीत उन लोगों से हुई जो बाद में सुपारी किलर निकले।

सुबह 7:00 बजे: एक गाइड ने देखा कि राजा के साथ तीनों लड़के (आरोपी) चल रहे थे। सब एक साथ नजर आए।

दोपहर 12:00 बजे: राजा और उन तीनों आरोपियों के बीच बातचीत और मित्रता जैसा माहौल बन गया था। सोनम उनसे कुछ दूरी पर पीछे चल रही थी।

दोपहर 1:30 बजे: सोनम ने अपनी सास (राजा की मां) से आखिरी बार फोन पर बातचीत की। यह बात खुद सोनम ने पूछताछ में मानी है।

दोपहर 2:00 बजे: जैसे ही सोनम ने इशारा किया, एक आरोपी ने कुल्हाड़ी से राजा पर हमला कर दिया। यह पूरी हत्या पहले से प्लान की गई थी।

दोपहर 2:30 बजे: राजा की हत्या के बाद, उसका शव खाई में फेंक दिया गया, ताकि किसी को शक न हो और सबूत भी मिट जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश