न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सामने आया नया मोड़, राज कुशवाह ने सोनम को दिखाया सुनहरा सपना, खुलवा दी थीं उसके नाम कई कंपनियां

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सामने आया बड़ा खुलासा—प्रेमी राज कुशवाह ने सोनम रघुवंशी के नाम पर खोली कई कंपनियां, रिश्ते का किया कबूलनामा; पुलिस के पास पुख्ता सबूत, नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 10:23:02

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सामने आया नया मोड़, राज कुशवाह ने सोनम को दिखाया सुनहरा सपना, खुलवा दी थीं उसके नाम कई कंपनियां

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन यह मामला जितना पुराना होता जा रहा है, उतने ही चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं, जो इस सनसनीखेज कहानी को हर दिन एक नया मोड़ दे रहे हैं।

अब सामने आया है कि राज कुशवाह ने न सिर्फ सोनम रघुवंशी के साथ रिश्ते बनाए, बल्कि उसके नाम कई कंपनियां भी खुलवा दीं। इन कदमों से सोनम को लगने लगा कि राज के साथ उसका भविष्य कहीं ज्यादा रोशन है और वह जल्दी ही एक बड़ी बिजनेस वुमन बन सकती है। लेकिन इस सपने के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए सोनम के माता-पिता, देवीसिंह और संगीता, जिन्होंने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

यहीं से कहानी ने लिया खतरनाक मोड़। सोनम को लगा कि उसका सपना टूट जाएगा, और राजा रघुवंशी की मौजूदगी उसके रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट बन गई। दिल में पल रही महत्वाकांक्षा ने धीरे-धीरे नफरत का रूप ले लिया। शादी के बाद सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा को हटाने की योजना बना ली — और अंत में उसे मौत के घाट उतार दिया।

अब खुद सोनम और राज ने कबूल किया रिश्ता

मेघालय पुलिस की जांच में अब यह बात भी साफ हो गई है कि सोनम और राज न सिर्फ रिश्ते में थे, बल्कि उन्होंने खुद इस बात को पुलिस के सामने स्वीकार भी कर लिया है। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सैय्यम ने बताया कि दोनों ने कहा, “हम किसी को अपनी ज़िंदगी से बाहर करना चाहते थे।” और वह कोई और नहीं, बल्कि राजा रघुवंशी था — जो उनके मुताबिक उनकी प्रेम कहानी के रास्ते में आ रहा था।

नार्को टेस्ट की नहीं जरूरत

एसपी विवेक सैय्यम का कहना है कि पुलिस के पास इतने पुख्ता सबूत हैं कि नार्को टेस्ट करवाने की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि केस लगभग अपने अंतिम चरण में है और जांच पूरी होने वाली है।

आमने-सामने होगी पूछताछ

अब पुलिस हत्याकांड से जुड़े उन लोगों से आमने-सामने पूछताछ करने की तैयारी में है, जिन पर साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है — जैसे कि बिल्डर लोकेंद्र तोमर, प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स और चौकीदार बलराम। खास बात यह है कि अब ये सभी एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे हैं कि बैग का सामान किसने गायब किया। पुलिस बुधवार को इन तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी, ताकि सच की परतें पूरी तरह खुल सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब