न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन है राज कुशवाहा, जिसके लिए सोनम ने रच दी राजा रघुवंशी की हत्या की खौफनाक साजिश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश। जानिए कैसे शादी के एक हफ्ते बाद बना खौफनाक प्लान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 3:52:18

कौन है राज कुशवाहा, जिसके लिए सोनम ने रच दी राजा रघुवंशी की हत्या की खौफनाक साजिश

इंदौर के चर्चित कपल मर्डर केस में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, सोनम का अफेयर राज कुशवाहा नामक युवक से था और उसी अवैध रिश्ते के चलते उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची। हैरानी की बात यह है कि दोनों की शादी हाल ही में 11 मई को हुई थी और महज 10 दिन बाद यानी 21 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय रवाना हो गए थे।

23 मई को कपल लापता हो गया और फिर 2 जून को राजा की लाश शिलांग की एक गहरी खाई से बरामद हुई। इस दौरान सोनम गायब थी और पूरे मामले ने एक रहस्यपूर्ण मोड़ ले लिया था। कई दिनों की छानबीन, कॉल डिटेल्स और छापेमारी के बाद सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया, जहां से उसने अपने परिवार को कॉल कर लोकेशन बताई और कथित तौर पर आत्मसमर्पण किया।

हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोनम ने यह कदम तब उठाया जब रविवार को मेघालय पुलिस और इंदौर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मुख्य साजिशकर्ता राज कुशवाहा और अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

सोनम का पूरा समर्थन था हत्या की साजिश में

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के अनुसार, सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद यानी 18 मई को यह घातक योजना तैयार की गई। राज कुशवाहा ने ही आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुमार को राजा की हत्या के लिए सुपारी दी थी। सोनम ने भी इस षड्यंत्र में पूरा सहयोग दिया और हत्यारों को अपनी लाइव लोकेशन भी दी, जिससे प्लान को अंजाम दिया जा सके।

मेघालय पुलिस की एक विशेष टीम ने इंदौर पहुंचकर राज कुशवाहा और विशाल चौहान को गिरफ्तार किया, जबकि आनंद कुमार को सागर (मध्य प्रदेश) से पकड़ा गया। हालांकि, चौथा आरोपी आकाश राजपूत अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

कौन है राज कुशवाहा?

राज कुशवाहा इंदौर में सोनम के भाई की टाइल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में काम करता था और वहीं दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। पुलिस जांच में सामने आया कि वह महज 20 साल का है और सोनम से उम्र में पांच साल छोटा है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार, वह सोनम के लगातार संपर्क में था। यह भी खुलासा हुआ कि राजा रघुवंशी के भाई ने पहले ही पुलिस को इस युवक के बारे में जानकारी दी थी, क्योंकि वह सोनम के साथ कार्यस्थल पर काम करता था और फोन पर भी लंबी बातचीत होती थी।

पुलिस का दावा: ये आत्मसमर्पण नहीं, दबाव में लिया गया कदम

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि घटना के तार सोनम के प्रेम-प्रसंग से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सोनम का सामने आना सिर्फ एक संयोग नहीं है, बल्कि यह छापेमारी के बाद उत्पन्न दबाव का परिणाम है। पुलिस ने कहा, "अगर देखा जाए, तो इतने दिन तक वह गायब रही, लेकिन जैसे ही मुख्य आरोपी राज कुशवाहा और अन्य पकड़े गए, सोनम ने अचानक खुद को उजागर कर दिया। यह अपने आप में बहुत कुछ कहता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?