Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा हत्याकांड में सोनम की साजिश के नए खुलासे, बचपन की दोस्त अलका भी शक के घेरे में

राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब सोनम की बचपन की दोस्त अलका पर भी शक गहराया है। राजा के भाई ने पुलिस से की अलका से पूछताछ की मांग, जो फिलहाल लापता है। क्या अलका भी इस साजिश में शामिल थी? पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 11:09:30

 राजा हत्याकांड में सोनम की साजिश के नए खुलासे, बचपन की दोस्त अलका भी शक के घेरे में

राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन कोई न कोई चौंकाने वाला खुलासा सामने आ रहा है। अब जब मेघालय पुलिस इंदौर में डेरा डाले हुए है और हत्या की परतें एक-एक करके उघाड़ रही है, तो राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने एक और नया संदेह सामने रखा है। उनका कहना है कि इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए सोनम की बचपन की दोस्त अलका से भी पूछताछ की जानी चाहिए, जो फिलहाल लापता है और उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

अलका पर शक क्यों?

विपिन का मानना है कि अलका न सिर्फ सोनम की करीबी दोस्त थी बल्कि उसके काफी निजी राज़ भी जानती होगी। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, “अलका हमारे घर के पास ही रहती थी और सोनम की बचपन की साथी रही है। हो सकता है कि सोनम ने अपनी योजना उसके साथ साझा की हो। भले ही मैंने उसे कभी देखा नहीं, लेकिन अगर कोई लड़की इतना बड़ा कदम उठाती है, तो वह किसी एक करीबी को जरूर बताती है।”
पारिवारिक रिश्ते और पुरानी पहचान

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम और अलका न सिर्फ दोस्त थीं, बल्कि उनके पारिवारिक संबंध भी थे। हालांकि यह साफ नहीं है कि अलका सोनम की शादी में शामिल हुई थी या नहीं। लेकिन इस वक्त यह सवाल अहम हो गया है कि क्या अलका भी इस साजिश में किसी न किसी रूप में शामिल थी?

राजा की मां भी जता चुकी हैं शक

इससे पहले राजा की मां ने भी एक अज्ञात लड़की का ज़िक्र किया था जो सोनम के साथ हर वक्त रहती थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि शायद उसी लड़की के पास हत्याकांड से जुड़ी अहम जानकारी हो सकती है, लेकिन उन्हें उसका नाम याद नहीं आ रहा था।

23 मई की वो काली रात

बता दें कि 11 मई को सोनम और राजा की शादी हुई थी और महज 12 दिन बाद 23 मई को मेघालय के खूबसूरत परिदृश्यों के बीच राजा की हत्या कर दी गई। 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव सोहरा क्षेत्र के एक झरने के पास गहरी खाई में मिला।

इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड में अब तक सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्त — विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब जब एसआईटी जांच को हर दिशा में फैला रही है, तो सोनम की दोस्त अलका की भूमिका पर सवाल उठना लाजिमी है। क्या वह भी इस खौफनाक साजिश में कोई कड़ी थी? या फिर सिर्फ एक मूक दर्शक?

जवाब आने वाले वक्त में सामने आएंगे, लेकिन इतना तय है कि यह हत्याकांड हर दिन नए मोड़ लेता जा रहा है और इंसाफ की डगर अब और भी पेचीदा होती जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका