Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: मिलावटी डीजल से सीएम काफिले की 19 गाड़ियां एक-एक कर हुईं खराब, अफसरों में मची खलबली

रतलाम में सीएम मोहन यादव के दौरे से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई, जब उनके काफिले की 19 गाड़ियां डीजल में पानी की मिलावट से एक-एक कर बंद हो गईं। जांच में लापरवाही का खुलासा, पेट्रोल पंप सील।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 2:28:00

MP: मिलावटी डीजल से सीएम काफिले की 19 गाड़ियां एक-एक कर हुईं खराब, अफसरों में मची खलबली

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर कर रख दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के जिले में दौरे से ठीक एक दिन पहले रतलाम में कुछ ऐसा हुआ, जिससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली बल्कि प्रशासन की तैयारियों पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया। दरअसल, इंदौर से भेजी गईं सीएम के काफिले की 19 वीआईपी गाड़ियां जैसे ही रतलाम पहुंचीं, एक-एक करके सभी गाड़ियां बंद होती चली गईं। मामला गंभीर तब हो गया जब जांच में यह खुलासा हुआ कि इन वाहनों में डीजल के साथ भारी मात्रा में पानी मिलाया गया था।

यह सभी गाड़ियां इंदौर डीआरपी लाइन से विशेष रूप से मुख्यमंत्री, उनके सुरक्षाकर्मियों और कैबिनेट मंत्रियों के लिए मंगाई गई थीं, ताकि वे हवाई पट्टी से सीधे कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षित पहुंच सकें। लेकिन जैसे ही इन गाड़ियों में एक स्थानीय पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया गया, कुछ ही दूरी पर इनकी हालत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक गाड़ी बंद होने लगी, जिससे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।
जांच के शुरुआती नतीजे बताते हैं कि डीजल में पानी की अत्यधिक मात्रा के कारण गाड़ियों के इंजन खराब हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप को तत्काल सील कर दिया गया। अब फॉरेंसिक स्तर पर जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह चूक थी या किसी साजिश का हिस्सा।

हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने तुरंत वैकल्पिक गाड़ियों की व्यवस्था शुरू की, ताकि सीएम के कार्यक्रम में कोई बाधा न आए। 27 जून को रतलाम में होने वाले 'रीजनल राइज कॉन्क्लेव' के लिए जिले में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। यह कार्यक्रम राज्य के उद्योग और निवेश क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें देशभर से उद्यमी, निवेशक और अधिकारी शामिल होने वाले हैं।

डीजल में पानी मिलने की इस घटना ने सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये सिर्फ लापरवाही थी या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश थी? इस सवाल का जवाब प्रशासन को अब जल्द ही देना होगा। जिला अधिकारी कह चुके हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका