न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

18 मिनट में 14 करोड़ का सोना और लाखों की नकदी उड़ाई, MP के बैंक में फिल्मी अंदाज में लूटपाट

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 18 मिनट में लुटेरों ने बैंक से 14.8 किलो सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट लिए। सुरक्षा इंतजाम न होने से आरोपी फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 9:24:19

18 मिनट में 14 करोड़ का सोना और लाखों की नकदी उड़ाई, MP के बैंक में फिल्मी अंदाज में लूटपाट

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज डकैती ने सभी को हैरान कर दिया। जिले के खितौला क्षेत्र स्थित एक स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा से लुटेरों ने 14.8 किलो सोना और 5 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। सोने की बाजार कीमत 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है।

आमतौर पर बैंक का कामकाज सुबह 10:30 बजे शुरू होता है, लेकिन त्योहार के कारण शाखा को इस दिन सुबह 8 बजे ही खोल दिया गया था। इसी बदलाव का फायदा उठाते हुए, दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 आरोपी मौके पर पहुंचे। सभी ने हेलमेट पहन रखे थे और सीधे बैंक के अंदर दाखिल हो गए।

18 मिनट का खौफनाक खेल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, यह वारदात सुबह 8:50 बजे शुरू हुई और 9:08 बजे लुटेरे बैंक से बाहर निकल गए। कुल 18 मिनट में उन्होंने 14.8 किलो सोना और 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। आश्चर्य की बात यह रही कि उनके पास खुलेआम कोई हथियार नहीं था, हालांकि एक आरोपी ने अपनी बेल्ट के अंदर बंदूक छिपा रखी थी। घटना के समय बैंक में 6 कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन वहां कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। लुटेरों के निकल जाने के बाद, कर्मचारियों ने पहले अपने उच्चाधिकारियों से चर्चा की और फिर घटना के लगभग 45 मिनट बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि तुरंत सूचना मिल जाती तो आरोपियों को पकड़ना आसान हो सकता था।

फिल्मी अंदाज में हुए फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर इलाके से रफ़ूचक्कर हो गए। पुलिस ने बैंक और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बैंक के असामान्य समय पर खुलने और सुरक्षा में लापरवाही ने इस लूट को आसान बना दिया। अब पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और उनके संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कई टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी