न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: कफ सिरप से 20 बच्चों की मौत, कोल्ड्रिफ कंपनी मालिक रंगनाथन गोविंदन गिरफ्तार, SIT ने किया अरेस्ट

मध्य प्रदेश में जहरीली कफ सिरप कोल्ड्रिफ से 20 बच्चों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई। MP SIT ने कंपनी मालिक रंगनाथन गोविंदन को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में सिरप निर्माण, कच्चे माल की आपूर्ति और क्वालिटी चेक में गड़बड़ी सामने आई। घटना ने प्रदेश में दवाओं की सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 8:27:37

MP: कफ सिरप से 20 बच्चों की मौत, कोल्ड्रिफ कंपनी मालिक रंगनाथन गोविंदन गिरफ्तार, SIT ने किया अरेस्ट

मध्य प्रदेश में किडनी फेलियर से 20 बच्चों की मौत के मामले ने बड़ा सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, जहरीली कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन गोविंदन को MP SIT ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले पुलिस ने उनके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

जानकारी के मुताबिक, रंगनाथन गोविंदन चेन्नई स्थित अपने घर और कांचीपुरम, तमिलनाडु स्थित फैक्ट्री में छुपे हुए थे। उनका साथ उनकी पत्नी भी दे रही थी। घटना के बाद, 5 अक्टूबर को छिन्दवाड़ा के परासिया थाने में श्रीसन फार्मा के संचालकगणों, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 276 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 27A के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी लंबित थी। इस गंभीर मामले की जांच और गिरफ्तारी के लिए छिन्दवाड़ा एसपी अजय पांडे ने 12 सदस्यीय SIT का गठन किया था।

SIT की पूछताछ और जांच की दिशा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, SIT टीम रंगनाथन को चेन्नई से भोपाल ले जा रही है। यहां उससे कफ सिरप के निर्माण, कच्चे माल की आपूर्ति, वितरण नेटवर्क और लाइसेंस से जुड़ी अनियमितताओं के बारे में पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सिरप में घातक केमिकल कैसे शामिल हुआ और कंपनी की क्वालिटी चेक प्रक्रिया में इतनी गंभीर चूक क्यों हुई।

बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से मध्य प्रदेश में 20 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना ने प्रदेशभर में आक्रोश और डर का माहौल पैदा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत इस दवा की बिक्री पर रोक लगा दी और कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस घटना ने दवाओं की सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रंगनाथन की गिरफ्तारी का सफर

रंगनाथन गिरफ्तारी से बचने के लिए कई हफ्तों तक फरार रहा। पुलिस ने उसके ऊपर इनाम घोषित करने के साथ-साथ तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई क्षेत्रों में उसकी तलाश तेज कर दी थी। इसी क्रम में गठित SIT ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी का पता लगाया और उसे चेन्नई के एक अपार्टमेंट से पकड़ लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब