Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश: 6 वर्षीय बच्ची से हैवानियत करने वाला सलमान मुठभेड़ में घायल, फरार होने की कोशिश पर पुलिस ने चलाई गोली

मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले में छह साल की मासूम से बर्बरता करने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। घटना उस समय हुई जब पुलिस उसे गांधीनगर से लेकर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने मौका पाकर भागने का प्रयास किया और पुलिस की बंदूक छीनकर फायरिंग भी कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Nov 2025 8:05:32

मध्यप्रदेश: 6 वर्षीय बच्ची से हैवानियत करने वाला सलमान मुठभेड़ में घायल, फरार होने की कोशिश पर पुलिस ने चलाई गोली

मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले में छह साल की मासूम से बर्बरता करने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। घटना उस समय हुई जब पुलिस उसे गांधीनगर से लेकर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने मौका पाकर भागने का प्रयास किया और पुलिस की बंदूक छीनकर फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू में कर लिया। वर्तमान में उसे भोपाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

इस जघन्य अपराध के बाद प्रदेशभर में भारी आक्रोश देखा गया था। रायसेन सहित आसपास के जिलों में अतिरिक्त फोर्स तैनात करनी पड़ी। विरोध प्रदर्शनों के दौरान पथराव की घटनाएँ भी सामने आईं, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया था।
कीरतनगर के पास हुई मुठभेड़

आरोपी सलमान के साथ पुलिस की यह कार्रवाई भोजपुर क्षेत्र के पास कीरतनगर में हुई। जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन का टायर अचानक पंचर हो गया था, उसी दौरान सलमान ने भागने का मौका तलाशा। वह पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर फायर करने लगा। स्थिति गंभीर होते देख पुलिस ने उसके पैर पर गोली चलाकर उसे रोक लिया। आरोपी को पहले स्थानीय लोगों ने ही पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, जिसके बाद से उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

पूरी घटना

21 नवंबर को यह दर्दनाक घटना तब सामने आई जब छह वर्ष की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सलमान नाम का युवक उसे चॉकलेट का लालच देकर ले गया और जंगल की ओर ले जाकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बाद में बच्ची रोती हुई जंगल में ही मिली, जिसे तुरंत भोपाल के अस्पताल ले जाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

प्रदेश में उबाल: विरोध, प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई

मामले के उजागर होते ही पूरे मध्यप्रदेश में गुस्सा भड़क उठा। कई स्थानों पर लोगों ने आरोपी का पुतला जलाकर कड़ी सजा की मांग की। रायसेन ज़िले में तो स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए और प्रशासन को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

दबाव बढ़ता देख मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रात में उच्च-स्तरीय बैठक बुलाकर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। रायसेन के तत्कालीन एसपी पंकज पांडेय को पद से हटाकर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया, जबकि आशुतोष को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका