न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश के झाबुआ में भीषण हादसा, सीमेंट से भरा ट्राला ईको वैन पर पलटा, 9 की मौत, 2 घायल

मध्य प्रदेश के झाबुआ में मेघनगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में सीमेंट से भरा ट्राला ईको वैन पर पलट गया, जिससे 9 लोगों की मौत और 2 घायल हो गए। सभी लोग शादी से लौट रहे थे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 10:13:27

मध्य प्रदेश के झाबुआ में भीषण हादसा, सीमेंट से भरा ट्राला ईको वैन पर पलटा, 9 की मौत, 2 घायल

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मेघनगर के पास उस वक्त हुआ जब सीमेंट से भरा एक भारी ट्राला एक ईको वैन पर पलट गया। ईको वैन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 9 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह दिल दहला देने वाला हादसा मंगलवार रात करीब 3 बजे हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, और जिले के एसपी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तुरंत थांदला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि ईको वैन में बैठे यात्रियों को संभलने का भी मौका नहीं मिला।

शादी से लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। यह समारोह कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में आयोजित हुआ था। लौटते समय जैसे ही इनकी ईको वैन सजेली फाटक के पास एक निर्माणाधीन पुल के समीप पहुंची, सामने से आ रहा सीमेंट से भरा ट्राला असंतुलित होकर वैन पर पलट गया। इस दर्दनाक टक्कर के चलते वैन में सवार अधिकांश यात्रियों की मौत हो गई।

5 नाबालिगों की भी मौत, पूरा गांव शोक में डूबा

हादसे में जिन 9 लोगों की जान गई, उनमें 5 नाबालिग भी शामिल हैं। मृतकों में शिवगढ़ महुड़ा गांव के निवासी मुकेश खपेड़, उनकी बेटी कुमारी पायल और बेटा विनोद शामिल हैं। इसके अलावा भारु बामनिया की पत्नी मडीबाई, बेटा विजय और बेटी कुमारी कांता की भी मौत हो गई।

मृतकों की पूरी सूची इस प्रकार है:

मुकेश (40 वर्ष), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

अकली (35 वर्ष), निवासी देवीगढ़

विनोद (16 वर्ष), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

कुमारी पायल (12 वर्ष), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

मडीबाई (38 वर्ष), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

विजय (14 वर्ष), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

कुमारी कांता (14 वर्ष), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

रागिनी (9 वर्ष)

शवलीबाई (35 वर्ष) – जिनका शव सीएचसी मेघनगर में रखा गया है

घायलों की स्थिति गंभीर

हादसे में घायल हुए दो लोगों में एक का नाम पायल है, जो सोमला परमार की बेटी हैं और देवीगढ़ की रहने वाली हैं। 19 वर्षीय पायल को झाबुआ जिला अस्पताल से दाहोद रेफर किया गया है। दूसरे घायल का नाम आशु है, जिनकी उम्र 5 वर्ष है और वे रामचंद बामनिया की संतान हैं। आशु भी शिवगढ़ महुड़ा के निवासी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश