न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर के बहुचर्चित मर्डर केस में नया मोड़: रिश्तों के खून की कहानी में अब पिस्टल और पैसों से भरे बैग की तलाश

इंदौर के हाई-प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस अब उस पिस्टल और पांच लाख रुपये नकद से भरे बैग की तलाश में है, जिनका इस्तेमाल सोनम ने अपने पति की हत्या की साजिश में किया था। प्रेम-प्रसंग, विश्वासघात और साजिश से भरे इस मामले की जांच में पुलिस को चौंकाने वाले सुराग मिले हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 10:54:09

इंदौर के बहुचर्चित मर्डर केस में नया मोड़: रिश्तों के खून की कहानी में अब पिस्टल और पैसों से भरे बैग की तलाश

रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सोनम और राजा रघुवंशी की चौंकाने वाली कहानी अब एक और दिलचस्प मोड़ ले चुकी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस की नजर अब एक पिस्टल और 5 लाख रुपये कैश से भरे बैग पर टिक गई है, जो इस अपराध की गहराइयों को उजागर कर सकता है। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने राजा को मौत के घाट उतारने के लिए राज कुशवाहा को पैसों से भरा बैग सौंपा था।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस पिस्टल से हत्या की साजिश रची गई थी, वो खुद राजा की अपनी पिस्टल थी। यानी मौत की कहानी उसी के हथियार से लिखी जा रही थी।

हथियार और पैसों की तलाश में जुटी पुलिस

SIT की टीम अब इस केस में उस पिस्टल और कैश बैग की तलाश में है, जो इस वारदात में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, यह पिस्टल पहले राज कुशवाहा की थी जो बाद में सोनम के पास रह गई। पुलिस को शक है कि सोनम ने इसी पिस्टल और पैसों का इस्तेमाल हत्या की प्लानिंग के लिए किया। जांच में सामने आया है कि सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर इस जघन्य साजिश को अंजाम देने की ठान ली थी। जिन हत्यारों को दोनों ने पैसे देकर हायर किया, उन्होंने डाव (धारदार हथियार) से हमला करने का सुझाव दिया और फिर वही डाव बना राजा की जान का दुश्मन।

राज कुशवाहा: न पढ़ा, न लिखा, फिर भी साजिश में तेज

अब तक इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। चौंकाने वाली बात ये है कि सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा महज 12वीं फेल है, फिर भी उसका दिमाग इस खतरनाक साजिश में तेजी से चला। वह सोनम के मायके में चलने वाले सनमाइका शीट के व्यापार में अकाउंटेंट था और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

अब मोबाइल और गहनों की खोज में जुटी टीम

पुलिस अब सोनम के मोबाइल और उन गहनों की भी तलाश कर रही है, जिन्हें वह पति की हत्या के बाद अपने साथ लेकर भागी थी। इंदौर के जिस फ्लैट में सोनम ठहरी थी, वहां से ये चीजें नहीं मिलीं, जिससे शक और गहराता जा रहा है।

टैक्सी ड्राइवर से भी पूछताछ, सुरागों की कड़ी जोड़ने में जुटी एसआईटी

क्राइम प्रिवेंशन ब्रांच ने इस मामले में एक टैक्सी ड्राइवर प्रमोद साहा उर्फ पीयूष से भी पूछताछ की है, जिस पर शक है कि वह सोनम को उत्तर प्रदेश तक छोड़ने गया था। इस हाई-प्रोफाइल केस की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं, और एसआईटी अब हर सुराग को जोड़कर इस खौफनाक साजिश की पूरी तस्वीर सामने लाने में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी