न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पहले मैगी खिलाई, फिर बांधकर उतारे कपड़े’; एमबीए छात्रा हत्याकांड में आरोपी का खौफनाक इकबालिया बयान

इंदौर के द्वारिकापुरी में एमबीए छात्रा हत्याकांड में आरोपी ने चौंकाने वाला इकबालिया बयान दिया है। मैगी खिलाने के बाद हाथ-पैर बांधकर हत्या करने की बात कबूली। पर्स से मिला लिखित कबूलनामा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच तेज।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 18 Feb 2026 5:19:37

‘पहले मैगी खिलाई, फिर बांधकर उतारे कपड़े’; एमबीए छात्रा हत्याकांड में आरोपी का खौफनाक इकबालिया बयान

इंदौर के द्वारिकापुरी इलाके में हुई एमबीए छात्रा की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी पीयूष धामनोतिया ने पुलिस पूछताछ के दौरान जो बातें बताईं, वे बेहद विचलित करने वाली हैं। मंगलवार दोपहर पुलिस टीम उसे वारदात स्थल पर लेकर पहुंची, जहां घटनाक्रम को दोहराते हुए उसने एक-एक पल का ब्यौरा दिया। किचन की ओर इशारा करते हुए उसने बताया कि उसने पहले छात्रा के लिए मैगी बनाई और उसे खिलाया। इसके बाद उसने उसे निर्वस्त्र कर हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसकी हत्या कर दी।

पर्स में मिला खुद का लिखा इकरारनामा

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पर्स से एक चिट्ठी भी मिली है, जिसे वह अपने पास छिपाकर रखे था। उस पत्र में उसने लिखा था— “मैंने उसकी हत्या कर दी है, मुझे फांसी दे दो।” पुलिस इस लिखित कबूलनामे को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह पत्र मामले की कड़ियों को जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है।

द्वारिकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के अनुसार, पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट करने के लिए आरोपी से नाट्य रूपांतरण (री-एनैक्टमेंट) कराया गया। उसे अंकल गली स्थित किराए के कमरे में ले जाया गया, जहां वह लगभग 40 मिनट तक मौजूद रहा और हत्या से पहले और बाद की घटनाओं की जानकारी दी। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने वह पत्र लिखा था।

चैटिंग एप से शुरू हुआ विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी चैटिंग एप को लेकर कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। इसी तनाव के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन, कमरे की चाबी और वह पत्र जब्त कर लिया है। बुधवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

परिवार ने किया किनारा

इस जघन्य वारदात के बाद आरोपी के परिजनों ने भी उससे संबंध तोड़ने का फैसला कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब उसके पिता को घटना की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा, “वह हमारे लिए मर चुका है।” परिवार का कहना है कि पीयूष को एमबीए की पढ़ाई के लिए इंदौर भेजा गया था, लेकिन वह नशे की आदतों में फंस गया था। उसने परिवार से शादी की इच्छा जताई थी, जिस पर पिता ने असहमति जताई थी।

हवालात में असामान्य हरकतें

पुलिस सूत्र बताते हैं कि हिरासत में आरोपी का व्यवहार सामान्य नहीं है। कभी वह फूट-फूटकर रोने लगता है तो कभी बिना वजह हंसने लगता है। रात में खुद भी नहीं सोता और अन्य बंदियों को भी जगाकर बहस करने लगता है। उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच एजेंसियां सतर्क हैं।

फिलहाल पुलिस सबूतों को पुख्ता करने में जुटी है ताकि अदालत में मजबूत केस पेश किया जा सके। इस दिल दहला देने वाली घटना ने न केवल इंदौर बल्कि पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। छात्रा की हत्या से लोगों में गहरा आक्रोश है और सभी दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?