न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून पर पति की हत्या, प्रेमी राज के साथ मिलकर रची साजिश! सोनम की कहानी में हर मोड़ चौंकाने वाला

इंदौर की सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की शादी को अभी एक महीना भी नहीं बीता था, जब मेघालय से राजा की हत्या की सनसनीखेज खबर आई। शुरू में लूटपाट का मामला समझा गया, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, कहानी में नए मोड़ आते गए। अब शक की सुई सोनम और उसके पुराने प्रेमी राज कुशवाह पर है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 2:08:52

हनीमून पर पति की हत्या, प्रेमी राज के साथ मिलकर रची साजिश! सोनम की कहानी में हर मोड़ चौंकाने वाला

इंदौर की सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की शादी को अभी एक महीना भी नहीं बीता था, जब मेघालय से राजा की हत्या की सनसनीखेज खबर आई। शुरू में लूटपाट का मामला समझा गया, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, कहानी में नए मोड़ आते गए। अब शक की सुई सोनम और उसके पुराने प्रेमी राज कुशवाह पर है। एक हनीमून टूर कैसे प्लांड मर्डर में बदला, ये कहानी उतनी ही चौंकाने वाली है जितनी दर्दनाक।

इंदौर की नवविवाहिता सोनम रघुवंशी उस वक्त राष्ट्रीय सुर्खियों में आ गई जब मेघालय ट्रिप के दौरान उसके पति राजा रघुवंशी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पहले यह घटना हादसा मानी गई, लेकिन फिर पुलिस जांच में सामने आया कि राजा की मौत महज एक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी — जिसमें सोनम का प्रेमी राज कुशवाह भी शामिल था।

फैक्ट्री से शुरू हुआ प्यार, बना साजिश की जड़

सोनम का राज कुशवाह से परिचय उसके पिता की छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री में हुआ था, जहां राज बतौर कर्मचारी काम करता था। पांच साल छोटे इस युवक के साथ सोनम की नजदीकियां बढ़ीं, जो बाद में प्यार में बदल गईं। शादी के बाद भी इस रिश्ते का अंत नहीं हुआ, बल्कि यही रिश्ता राजा रघुवंशी की हत्या की वजह बन गया।

शादी, हनीमून और फिर गायब पति

11 मई को इंदौर में राजा और सोनम की शादी धूमधाम से हुई थी। 20 मई को कपल मेघालय हनीमून पर रवाना हुआ। 22 मई को वे ट्रेकिंग के लिए निकले और 23 मई को होमस्टे से चेकआउट करने के बाद उनका कोई पता नहीं चला। 2 जून को राजा की लाश एक गहरी खाई में मिली, जिससे इस ट्रिप की असली कहानी सामने आने लगी।

गाइड की गवाही से टूटा भ्रम


एक लोकल टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने बताया कि उसने 23 मई को सोनम और राजा को तीन अन्य पुरुषों के साथ ट्रेकिंग करते देखा था। यह अहम गवाही थी, क्योंकि पुलिस के मुताबिक कपल के साथ उस वक्त कोई गाइड नहीं था। इस जानकारी ने शक को और गहरा कर दिया कि सोनम किसी प्लानिंग के तहत राजा को खाई में ले गई थी।

हत्या या लूटपाट के बहाने मर्डर?

राजा की लाश से उसकी अंगूठी और चेन गायब थी, जिससे पहले पुलिस को लूट का शक हुआ। लेकिन बाद की जांच से स्पष्ट हुआ कि यह एक सोची-समझी हत्या थी। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और फैक्ट्री के रिकॉर्ड की पड़ताल में पुलिस को राज और सोनम की प्लानिंग के कई सुराग मिले।

ढाबे से गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग

सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया, जहां वह रात में पहुंची थी और रोते हुए अपने भाई से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। ढाबे के मालिक ने पुलिस को सूचना दी और देर रात सोनम गिरफ्तार हो गई। पिता देवी सिंह ने बेटी की बेगुनाही का दावा किया है और इस केस की CBI जांच की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी