न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मर्जी के खिलाफ शादी बनी मौत की वजह! सोनम ने रचाया पति का कत्ल, प्रेमी राज संग कबूला गुनाह

सोनम रघुवंशी ने शादी के 15 दिन के भीतर पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश प्रेमी राज के साथ मिलकर रची। पूछताछ में हत्या की वजह बताई मर्जी के खिलाफ शादी। पुलिस ने किया खुलासा- चौथे प्रयास में हुई हत्या सफल, आरोपी राज है मास्टरमाइंड।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 6:33:32

मर्जी के खिलाफ शादी बनी मौत की वजह! सोनम ने रचाया पति का कत्ल, प्रेमी राज संग कबूला गुनाह

शादी के महज 15 दिन के भीतर अपने ही सुहाग को बेरहमी से उजाड़ देने की आरोपी सोनम रघुवंशी और उसका कथित प्रेमी राज अब पुलिस की सख्त पूछताछ में अपने गुनाहों को कबूल कर रहे हैं। मेघालय में पुलिस की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान सोनम ने राजा की हत्या की वजह को लेकर वही बात कही है जिसकी चर्चा पिछले कई दिनों से लगातार हो रही थी और लोगों के मन में शक बना हुआ था। सोनम का साफ कहना है कि उसकी शादी जबरन, उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी और वह इस रिश्ते को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।

सोनम और राज के अलावा तीन अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि राजा की हत्या चौथे प्रयास में जाकर सफल हो पाई। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का गुनाह अब सभी पांच आरोपियों ने मिलकर स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर इस वारदात का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा को बताया है, जो पहले से ही योजना बनाकर इस जुर्म को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सायम के मुताबिक सोनम रघुवंशी ने हत्या की वजहों के बारे में बताया कि उसके परिवार वालों ने उस पर शादी के लिए बहुत दबाव डाला था और यह शादी उसकी इच्छा के विरुद्ध करवाई गई थी। अधिकारी ने पुष्टि की है कि अब तक की जांच में यह लव एंगल का मामला साबित हो चुका है और आरोपी राज कुशवाहा ही इस हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है।

सोनम और राजा की शादी 11 मई को बड़े धूमधाम से हुई थी। लेकिन पूछताछ से यह भी साफ हो गया है कि राजा की हत्या का खौफनाक प्लान शादी के बाद नहीं, बल्कि पहले ही बना लिया गया था। सोनम पूरी तैयारी के साथ हत्या के इरादे से ही राजा को शिलॉन्ग लेकर पहुंची थी। यहां 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए थे। बाद में 2 जून को राजा की लाश एक गहरी खाई से बरामद हुई, जबकि सोनम को 9 जून को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

सोनम के परिवार ने मीडिया में राज के साथ उसके किसी भी प्रेम संबंध और जबरन शादी की बात से साफ इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि राज और सोनम की शादी पूरी तरह से अरेंज मैरिज थी। दोनों मांगलिक थे और एक समुदाय विशेष की बुकलेट में रजिस्ट्रेशन व कुंडली मिलान के बाद यह रिश्ता तय हुआ था। हालांकि अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, सोनम का राज के साथ प्रेम संबंध था, जो उससे उम्र में तीन साल छोटा है और सोनम के भाई की फैक्ट्री में कर्मचारी के तौर पर काम करता था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत