न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस का गंभीर आरोप: SIR भाजपा को लाभ पहुंचाने की कोशिश, चुनाव आयोग एजेंट की तरह कर रहा काम

विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर कांग्रेस का आरोप, चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा। दिग्विजय सिंह और अन्य नेताओं ने वोट चोरी और भाजपा पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 1:22:14

कांग्रेस का गंभीर आरोप: SIR भाजपा को लाभ पहुंचाने की कोशिश, चुनाव आयोग एजेंट की तरह कर रहा काम

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पचमढ़ी पहुंचेंगे। वे यहां कांग्रेस जिलाध्यक्षों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के एक सत्र को संबोधित करेंगे। इसके पहले, प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा अभियान केवल भाजपा को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया और कहा कि आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से पीछे हट गया है।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह पूरी प्रक्रिया केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से पीछे हट गया है और भाजपा के एजेंट की तरह कार्य कर रहा है।

घुसपैठियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री का दावा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब आम नागरिक को अपनी ही नागरिकता साबित करनी पड़ रही है, जबकि यह जिम्मेदारी चुनाव आयोग की थी। उन्होंने दावा किया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में 88 हजार घुसपैठियों को देश से बाहर किया गया था, जबकि वर्तमान मोदी सरकार के दौरान मात्र 2,400 घुसपैठियों को ही निकाला गया।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसमें मध्य प्रदेश से 35 लाख 5 हजार से अधिक हस्ताक्षर जमा किए गए। नवंबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी, जहां यह हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे।

SIR के लिए कांग्रेस की तैयारी

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी ने विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि राज्य के 1,045 संगठनात्मक ब्लॉकों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है और हर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, 60% से अधिक बूथों की मतदाता सूची पहले ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

BLO सर्वे में खामियां

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बिना पर्याप्त तैयारी के ही अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक गणना पत्र उपलब्ध नहीं हुए हैं, जिससे बीएलओ घर-घर सर्वे नहीं कर पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने स्थायी सरकारी कर्मचारियों के बजाय अस्थायी कर्मचारियों को बीएलओ नियुक्त किया है, जो भाजपा के प्रभाव में काम कर सकते हैं।

चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह बिहार और हरियाणा में वोट चोरी हुई, वैसा ही मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में भी हुआ था। उन्होंने कहा, “हमने 16 लाख वोट चोरी का आरोप लगाया था, लेकिन आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। जब भी सवाल उठता है, भाजपा उसकी ओर से जवाब देती है। इससे साबित होता है कि आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब