न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश

बैतूल के कुकरू हिल स्टेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विकास कार्यों, पेयजल, अस्पताल, बस सेवा, पशुपालन और सरकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों को अहम निर्देश दिए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 28 Jun 2026 11:17:24

बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुकरू हिल स्टेशन में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को विस्तार से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी ग्रामीण को पटवारी, पुलिस अधिकारी या किसी अन्य शासकीय कर्मचारी द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है तो वह बिना संकोच सीधे उन्हें इसकी जानकारी दे सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में हाईस्कूल की स्थापना, बेहतर पेयजल व्यवस्था तथा 20 बिस्तरों वाले अस्पताल की मांग प्रमुखता से उठाई। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि सभी प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए तालाब निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा बालिका छात्रावास, जामूखेड़ी मार्ग के निर्माण तथा बुंदियाखुर्द पुलिया की स्वीकृति देने की घोषणा कर स्थानीय लोगों को बड़ी राहत दी।

अगले महीने से शुरू होगी ग्रामीण बस सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुकरू को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि अगले महीने से इस क्षेत्र में ग्रामीण बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

खेती के साथ पशुपालन अपनाने की दी सलाह

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है। उन्होंने किसानों से केवल खेती पर निर्भर रहने के बजाय पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी आय का प्रमुख माध्यम बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 25 गाय या 25 भैंस पालन के लिए 40 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 10 लाख रुपये की सहायता सरकार स्वयं वहन करेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि कोदो-कुटकी जैसी पारंपरिक फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी आगे भी जारी रहेगी।

ग्रामीणों के बीच घुले-मिले मुख्यमंत्री, गाया भजन

रात्रि चौपाल के दौरान स्थानीय कोरकू समाज के कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मुख्यमंत्री भी ग्रामीणों के बीच सहज रूप से शामिल हुए और 'गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो' भजन गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिपा शनवारे ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी आत्मीय मुलाकात की और उन्हें स्नेहपूर्वक दुलारते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सराहना

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे कृषि सखी, जेंडर सखी, बकरी पालन, भैंस पालन, मुर्गी पालन और सूक्ष्म उद्योगों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि समूह की कई महिलाएं अब 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए किसान सम्मान निधि और लाडली बहना योजना के लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र किसानों की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराई जाए ताकि किसी भी हितग्राही को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

इसके साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों से जोड़ने, आजीविका भवन के विकास और कोदो-कुटकी प्रसंस्करण इकाइयों के लिए आवश्यक ऋण सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आय में और वृद्धि हो सके।

सामाजिक सुधार का भी दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सामाजिक कुरीतियों को छोड़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विवाह समारोहों में अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए, सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना चाहिए और मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

रात्रि चौपाल समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने एक ग्रामीण के घर पहुंचकर भोजन किया और इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए कुकरू स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पहुंचे। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी