न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिम्नास्टिक हुक से लटका मिला था शव, घटनास्थल की तस्वीर आई सामने; गिरिबाला सिंह को पुलिस ने थमाया हाईकोर्ट नोटिस

भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में जांच तेज हो गई है। घटनास्थल की नई तस्वीर सामने आई है, जहां जिम्नास्टिक हुक से शव लटका मिला था। इसी केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है, जबकि उसकी मां और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस थमाया गया है। पुलिस रिमांड और फॉरेंसिक जांच के साथ मामले की गहराई से पड़ताल जारी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 23 May 2026 1:25:15

जिम्नास्टिक हुक से लटका मिला था शव, घटनास्थल की तस्वीर आई सामने; गिरिबाला सिंह को पुलिस ने थमाया हाईकोर्ट नोटिस

भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जांच के बीच आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी सात दिन की रिमांड की मांग करेगी। इसी केस में पुलिस ने समर्थ की मां और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस भी सौंप दिया है, जिसमें उन्हें 25 मई को अदालत में पेश होकर जवाब देने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम उस घर की छत पर भी पहुंची, जहां ट्विशा का शव जिम्नास्टिक हुक से लटका मिला था।

कोर्ट में पेशी और पुलिस की रिमांड की तैयारी

पुलिस के अनुसार, समर्थ सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और उससे पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड मांगी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब अभी बाकी हैं, जिनकी जांच के लिए हिरासत जरूरी है। इस बीच SIT प्रमुख ACP रजनीश कश्यप ने भी पुष्टि की है कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट ले जाया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर समर्थ के वकील ने दावा किया है कि वह फरार नहीं था, बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत हाईकोर्ट में पेश होने के लिए आया था। उनका कहना है कि पहले से चल रही जमानत याचिका खारिज होने के बाद मामला आगे बढ़ा।

समर्थ सिंह का सरेंडर और गिरफ्तारी की प्रक्रिया

पत्नी की मौत के बाद फरार चल रहे समर्थ सिंह ने शुक्रवार को जबलपुर हाईकोर्ट में सरेंडर किया था। वह करीब 10 दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। सरेंडर से पहले उसने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी।

सरेंडर के तुरंत बाद जबलपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर भोपाल पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद देर रात लगभग 2 बजे उसे कटारा हिल्स थाने लाया गया। अब उसे औपचारिक रूप से कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस

इस पूरे मामले में समर्थ की मां और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को भी हाईकोर्ट का नोटिस भेजा गया है। पुलिस ने शनिवार सुबह उनके घर पहुंचकर नोटिस तामील कराया। इसमें उन्हें 25 मई को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोप लगाया था कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। वहीं मृतका के परिजनों ने भी उनकी अग्रिम जमानत का विरोध किया था। नोटिस मिलने के बाद अब उनसे अदालत में जवाब तलब किया जाएगा।

घटनास्थल की जांच और फॉरेंसिक गतिविधियां

जांच टीम लगातार घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल कर रही है। उस घर की छत की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां ट्विशा का शव लटका हुआ पाया गया था। पुलिस ने मौके पर फांसी वाली जगह की माप-जोख भी की है और फॉरेंसिक एंगल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिस स्थान पर शव मिला था, वहां जिम्नास्टिक हुक और बेल्ट का इस्तेमाल किया गया था। जांच एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम को तकनीकी और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर जोड़ने में लगी हैं।

पोस्टमॉर्टम और AIIMS टीम की संभावित जांच

ट्विशा शर्मा के शव के दोबारा पोस्टमॉर्टम की अनुमति हाईकोर्ट द्वारा पहले ही दी जा चुकी है। इसके लिए दिल्ली एम्स की मेडिकल टीम के रविवार को भोपाल पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल शव भोपाल एम्स की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। पिछले 12 दिनों में शव को विशेष तापमान में बनाए रखने के लिए दो बार स्थानांतरित किया गया है, ताकि उसकी स्थिति खराब न हो।

शादी, रिश्ता और संदिग्ध मौत का पूरा मामला

ट्विशा शर्मा की मुलाकात समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। समर्थ पेशे से क्रिमिनल लॉयर है। दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी की थी, लेकिन महज पांच महीने बाद 12 मई 2026 को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि यह मामला सिर्फ आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकता है, जिसमें पति और सास की भूमिका की जांच की मांग की जा रही है। इसी आधार पर परिवार ने दोबारा पोस्टमॉर्टम और सीबीआई जांच की मांग उठाई है। राज्य सरकार ने भी इस मामले में आगे की जांच के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’