न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल में मचा घमासान, 100 करोड़ की जमीन पर हाईटेक गौशाला या फिर कब्रिस्तान!, हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने

भोपाल के कोलार क्षेत्र में 100 करोड़ की जमीन पर हाईटेक गौशाला और कब्रिस्तान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने हैं। एक पक्ष इसे सरकारी भूमि मानते हुए गौशाला बनाना चाहता है, जबकि दूसरा पक्ष इसे कब्रिस्तान बता रहा है। मामला वक्फ बोर्ड और अदालत तक पहुंच चुका है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 2:01:37

भोपाल में मचा घमासान, 100 करोड़ की जमीन पर हाईटेक गौशाला या फिर कब्रिस्तान!, हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने

बीते कुछ दिनों से भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित अकबरपुर की एक जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब वहां हाईटेक गौशाला के लिए भूमि पूजन किया गया। शुरुआत में तो माहौल शांत था, लेकिन जैसे ही पूजा संपन्न हुई, मुस्लिम पक्ष सामने आ गया और दावा किया कि जिस जमीन पर पूजा हुई है, वह दरअसल कब्रिस्तान की ज़मीन है। यह वही ज़मीन है जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह विवाद अब धार्मिक और राजनीतिक रंग ले चुका है।

क्या है पूरा मामला?

indiatv की रिपोर्ट के अनुसार इस जमीन पर दावा कर रहे कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव का कहना है कि वह इस पर एक अत्याधुनिक गौशाला बनाना चाहते हैं ताकि बेसहारा गायों को एक सुरक्षित ठिकाना मिल सके। लेकिन दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष इस जमीन को कब्रिस्तान बताते हुए विरोध कर रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से पुराने दस्तावेज पेश किए जा रहे हैं, जिनमें ज़मीन को वक्फ संपत्ति बताया गया है।

इस विरोध के दौरान एक भावनात्मक प्रदर्शन भी देखने को मिला, जिसमें कुछ युवाओं को कफन में लपेटकर सड़क पर लेटाया गया और प्रतीकात्मक अर्थी के जरिए विरोध जताया गया। बैनरों पर लिखा गया – "गुम होते जा रहे कब्रिस्तान, कहां दफन करें ज़िंदा इंसान, कहां गया ये कब्रिस्तान – ज़मीन खा गई या आसमान?" यह दृश्य हर किसी को सोचने पर मजबूर कर गया।

'आंदोलन और कोर्ट की तैयारी में मुस्लिम पक्ष'

मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन बल्ली ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि कुछ भू-माफिया स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा को गुमराह कर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे इस मुद्दे को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उनका मानना है कि अगर यहां गौशाला बनी, तो यह कब्रिस्तान की पवित्रता के साथ बड़ा खिलवाड़ होगा और इससे इलाके में गंदगी भी फैलेगी।

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया

इस मामले पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का भी बयान आया है। उन्होंने दावा किया कि यह जमीन पूरी तरह से सरकारी है और नवाबी दौर में यहां हिंदू बच्चों को दफनाया जाता था। उन्होंने मुस्लिम पक्ष के दावों को खारिज करते हुए कहा – "यह उनके अब्बा की ज़मीन नहीं है, यहां गौशाला ही बनेगी।"

स्थानीय लोगों की क्या है राय?

स्थानीय लोग इस पूरे विवाद से बेहद नाराज़ हैं। उनका कहना है कि वे बीते 15-20 वर्षों से इस इलाके में रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने आज तक इस जमीन पर किसी भी कब्र को नहीं देखा। बच्चों के खेलने की जगह पर अब कब्रिस्तान का दावा करना उन्हें अजीब लग रहा है। लोगों का कहना है कि – "यह जगह तो वर्षों से वीरान पड़ी थी, अगर इसे गौशाला बनाया जाए तो जानवरों की सेवा भी हो सकेगी और जमीन का सदुपयोग भी।"

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की एंट्री

भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की है और भाजपा विधायक इस पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मसूद ने वक्फ संपत्तियों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात भी कही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब