न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: खाना खाकर हाथ धोने वाश बेसिन की ओर बढ़ा आर्यन, हॉस्टल पर गिरा विमान, जिंदा जल गया ग्वालियर का लाल

एयर इंडिया फ्लाइट AI171 के अहमदाबाद क्रैश में ग्वालियर के होनहार मेडिकल छात्र आर्यन राजपूत की दर्दनाक मौत, हादसे के समय वह हॉस्टल की मेस में था। पूरे गांव में शोक की लहर, परिवार गमगीन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 4:25:30

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: खाना खाकर हाथ धोने वाश बेसिन की ओर बढ़ा आर्यन, हॉस्टल पर गिरा विमान, जिंदा जल गया ग्वालियर का लाल

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयावह प्लेन क्रैश हादसे में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित जिगसौली गांव का एक उज्ज्वल भविष्य अचानक बुझ गया। इस हादसे में गांव के होनहार मेडिकल स्टूडेंट आर्यन राजपूत की असमय और दर्दनाक मौत हो गई है। आर्यन अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था और अपने परिवार व गांव का सपना था।

दुर्घटना के समय आर्यन अपने मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में स्थित मेस में अपने एक सहपाठी के साथ भोजन कर रहा था। बताया गया है कि खाना समाप्त कर आर्यन जैसे ही हाथ धोने वाश बेसिन की ओर बढ़ा, उसी दौरान लंदन के लिए उड़ान भर रहा प्लेन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर कॉलेज की इमारत पर गिर गया। हादसा इतना भयंकर था कि आर्यन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह ख़बर मिलते ही उसका पूरा परिवार शोक में डूब गया और गांव में मातम पसर गया।

पूरा गांव कर रहा नम आंखों से अंतिम विदाई की तैयारी

गांव में आर्यन की मौत की सूचना फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिन आंखों में उसके डॉक्टर बनने का सपना पल रहा था, वे अब नम हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आर्यन बेहद मेधावी, मेहनती और संस्कारी लड़का था। हर कोई उसे गर्व के साथ "डॉक्टर साहब" कहकर बुलाने का इंतजार कर रहा था। अब गांव की गलियों में सन्नाटा और दिलों में ग़म पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि आर्यन का शव रास्ते में है और आज रात तक परिजन उसे गांव लाकर अंतिम संस्कार करेंगे।

आर्यन के चाचा भीकम सिंह ने क्या कहा?

आर्यन के चाचा भीकम सिंह ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल था। गांव में रहकर ही 12वीं तक की शिक्षा ली और मोबाइल फोन की मदद से नीट परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने बताया कि आर्यन ने पिछले वर्ष NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 700 अंक प्राप्त किए थे। इसी के बाद उसे अहमदाबाद के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाख़िला मिला। हाल ही में 31 मई को वह छुट्टी लेकर गांव आया था, जहां परिवार वालों से मिलकर लौटा ही था कि यह अनहोनी हो गई।

माता-पिता का लाडला था आर्यन

ग्रामीणों के अनुसार, आर्यन अपने माता-पिता की आंखों का तारा था। उसके पिता किसानी करते हैं और मां एक घरेलू महिला हैं। आर्यन परिवार का सबसे छोटा बेटा था और पूरे परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। वहीं कॉलेज के साथी छात्रों ने बताया कि वह बेहद मिलनसार, विनम्र और मेहनती था, जो सभी का प्रिय था। उसकी असमय मृत्यु से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा गांव टूट चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?