न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु भगदड़ पर बोले सिद्धारमैया, सरकारी आयोजन नहीं था, आयोजकों-पुलिस पर डाली जिम्मेदारी

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को आईपीएल 2025 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सम्मान समारोह में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 56 घायल हो गए। इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली कर्नाटक सरकार पर विपक्षी दलों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 1:36:12

बेंगलुरु भगदड़ पर बोले सिद्धारमैया, सरकारी आयोजन नहीं था, आयोजकों-पुलिस पर डाली जिम्मेदारी

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को आईपीएल 2025 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सम्मान समारोह में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 56 घायल हो गए। इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली कर्नाटक सरकार पर विपक्षी दलों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने अब पहली बार इस हादसे पर सफाई दी है और खुद को निर्दोष बताया है।

सिद्धारमैया बोले - यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था, आयोजकों और पुलिस की चूक

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह समारोह राज्य सरकार का नहीं था, बल्कि आयोजकों द्वारा आयोजित निजी कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना से व्यक्तिगत रूप से पीड़ा पहुंची है और यह किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं होना चाहिए।

भीड़ नियंत्रण में असफल रही पुलिस, कमिश्नर सहित कई अधिकारी सस्पेंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर समेत पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा इंटेलिजेंस चीफ और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव को भी हटाया गया है। उन्होंने माना कि पुलिस कमिश्नर को स्टेडियम के बाहर बढ़ते हालात की जानकारी उन्हें देनी चाहिए थी, जो नहीं दी गई।

स्टेडियम को शिफ्ट करने पर विचार, आयोजकों पर एफआईआर

सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को दूसरी जगह शिफ्ट करने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजक डीएनए एंटरटेनमेंट प्रा. लि., कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और आरसीबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

"मेरी क्या गलती?"—CM ने विपक्ष पर लगाया राजनीति करने का आरोप

मुख्यमंत्री ने भाजपा और जेडीएस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष इसे सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा बना रहा है। उन्होंने पूछा, "मैंने क्या गलत किया?" उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने पहले ही न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है और सभी दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में सरकार को दोष देना अनुचित है।

चेतावनी वाला पत्र कभी मेरे पास पहुंचा ही नहीं

सीएम ने इस बात की पुष्टि की कि पुलिस ने कार्यक्रम को लेकर पहले ही खतरे की आशंका जताई थी, लेकिन वह पत्र उन्हें कभी मिला ही नहीं। उन्होंने कहा कि यह अनुमति DPR विभाग की ओर से दी गई थी और अगर कुछ शर्तें थीं, तो उन्हें पूरा किया जाना चाहिए था।

राजनीतिक घमासान के बीच CID जांच और जांच समिति गठित

इस हादसे के बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए CID को सौंपा है और एक स्वतंत्र जांच समिति भी बनाई गई है, जो इस पूरे घटनाक्रम की तह तक जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती