न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली पर भी आई आंच, कर्नाटक सरकार ने भगदड़ के लिए RCB को ठहराया जिम्मेदार, हाईकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट

कर्नाटक सरकार ने विराट कोहली और RCB को बेंगलुरु विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराया। हाईकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट में इवेंट की लापरवाही, बिना अनुमति आयोजन और 11 मौतों का जिक्र।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 12:05:21

विराट कोहली पर भी आई आंच, कर्नाटक सरकार ने भगदड़ के लिए RCB को ठहराया जिम्मेदार, हाईकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत के जश्न के दौरान हुई भीषण भगदड़ को लेकर हाईकोर्ट को एक विस्तृत और गंभीर रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में सरकार ने भगदड़ की पूरी जिम्मेदारी RCB पर डाल दी है। साथ ही, टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी सामने आया है, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर इवेंट के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया गया था।

सरकार का कहना है कि RCB ने इस विक्ट्री परेड के आयोजन के लिए पुलिस या प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली, केवल सूचना दी थी, जो कि 2009 के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।
रिपोर्ट में क्या आया सामने?

रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब RCB ने अचानक सोशल मीडिया के जरिए विक्ट्री परेड का ऐलान कर दिया। सुरक्षा प्रबंधों की भारी कमी के चलते यह भीड़ अनियंत्रित हो गई और 11 लोगों की मौत हो गई।

सरकार ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसने 3 जून को सिर्फ सूचना दी, लेकिन अनुमति नहीं ली।

विराट कोहली का नाम क्यों आया रिपोर्ट में?

सरकार ने बताया कि कोहली टीम के स्टार खिलाड़ी और चेहरा हैं। RCB ने कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इवेंट के लिए प्रचार किया, जिसमें उन्होंने फैंस से फ्री में आने की अपील की थी। इस प्रचार ने ही लाखों फैंस को आकर्षित किया और भीड़ बेकाबू हो गई।

इस पूरी घटना में न सिर्फ RCB, बल्कि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को भी जिम्मेदार ठहराया गया है। हाईकोर्ट को सौंपी गई यह रिपोर्ट कई सवाल खड़े करती है — क्या एक पब्लिक इवेंट की जिम्मेदारी सिर्फ आयोजन कंपनी की है या इसके पीछे बड़े चेहरों की भी जवाबदेही बनती है?

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती