न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में तंबाकू युक्त गुटखा बैन, निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल तक रहेगी पाबंदी

कर्नाटक में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा पर 10 अगस्त 2026 से एक साल की रोक लगाई गई है। निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर भी पाबंदी होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 12 Aug 2026 2:17:22

कर्नाटक में तंबाकू युक्त गुटखा बैन, निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल तक रहेगी पाबंदी

कर्नाटक सरकार ने राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और ऐसे अन्य प्रतिबंधित उत्पादों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 से एक साल तक इन उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान भी चलाए जाएंगे।

यह फैसला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत आने वाले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद लागू हुआ है। विभाग ने 10 अगस्त को इस संबंध में सरकारी अधिसूचना जारी की।

किन गतिविधियों पर रहेगी रोक

नई व्यवस्था के तहत तंबाकू या निकोटिन युक्त गुटखा और संबंधित प्रतिबंधित उत्पादों की केवल बिक्री ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी सप्लाई चेन पर निगरानी रखी जाएगी। इसमें उत्पादों का निर्माण, स्टोरेज, परिवहन और वितरण भी शामिल है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि प्रतिबंधित उत्पाद बाजार में उपलब्ध न हों। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

किन कानूनी प्रावधानों के तहत लिया गया फैसला

सरकार ने यह कदम खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30(2)(a) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (बिक्री पर निषेध और प्रतिबंध) विनियम, 2011 के विनियम 2.3.4 के तहत मिली शक्तियों के आधार पर उठाया है।

विभाग के अनुसार, राज्य में तंबाकू और निकोटिन वाले गुटखा, पान मसाला तथा अन्य प्रतिबंधित उत्पादों के खिलाफ विशेष निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान पहले से चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों की ओर से इन उत्पादों के निर्माण और बाजार में उनकी आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी।

लोगों से भी मांगा सहयोग

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें प्रतिबंधित तंबाकू या निकोटिन उत्पादों के निर्माण, बिक्री या वितरण की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जाए।

सरकार का कहना है कि लोगों की भागीदारी से राज्य में स्वस्थ और नशामुक्त वातावरण बनाने के प्रयासों को मजबूती मिल सकती है।

FSSAI नियमों से जुड़ा है प्रतिबंध

तंबाकू और निकोटिन को खाद्य उत्पादों में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होने से जुड़े FSSAI के नियम भी ऐसे उत्पादों पर कार्रवाई का आधार बनते हैं। हालांकि, किसी राज्य में प्रतिबंध को लागू करने के लिए संबंधित सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जाती है और उसके जरिए प्रतिबंध की अवधि तथा दायरा तय किया जाता है।

कई राज्यों में पहले से लागू है प्रतिबंध

कर्नाटक के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तंबाकू युक्त गुटखा पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, विभिन्न राज्यों में प्रतिबंध के नियमों का दायरा अलग हो सकता है।

कुछ राज्यों में विशेष रूप से तंबाकू या निकोटिन वाले खाद्य उत्पादों, जैसे गुटखा और तंबाकू-मिश्रित पान मसाला, पर रोक लागू होती है। वहीं सिगरेट और बीड़ी जैसे अन्य तंबाकू उत्पादों के लिए अलग नियम लागू होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत