न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चलती बस में युवती को किया प्रपोज, नहीं मानी तो बस स्टैंड पर दौड़ाकर उतारा मौत के घाट; चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

कर्नाटक के बंटवाल में 21 वर्षीय युवती की बस स्टैंड पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, एकतरफा प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jul 2026 1:26:33

चलती बस में युवती को किया प्रपोज, नहीं मानी तो बस स्टैंड पर दौड़ाकर उतारा मौत के घाट; चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। केएसआरटीसी (KSRTC) बस स्टैंड पर दिनदहाड़े एक 21 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान काक्यापाडावु के निकट कोडंगे गांव निवासी लावण्या, पिता बालाप्पा गौड़ा, के रूप में हुई है। वह कल्लडका स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने इस वारदात के पीछे 22 वर्षीय चेतन का नाम सामने आने की बात कही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती का दूर का रिश्तेदार था और लंबे समय से एकतरफा प्रेम के चलते उसका पीछा कर रहा था।

बस में बैठकर करता रहा पीछा

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, लावण्या अपने घर काक्यापाडावु जाने के लिए केएसआरटीसी की बस में सवार हुई थी। इसी दौरान चेतन, जो पहले से अपनी i10 कार में आसपास मौजूद था, उसका पीछा करते हुए उसी बस में चढ़ गया। बस के भीतर बैठने के बाद लावण्या ने कथित तौर पर अपने एक रिश्तेदार को फोन कर बताया कि उसके बगल में एक युवक बैठा हुआ है। इसके कुछ ही देर बाद कॉल अचानक समाप्त हो गया।

प्रेम प्रस्ताव ठुकराते ही भड़क उठा आरोपी

जांच में सामने आया है कि लावण्या और चेतन के बीच दूर का पारिवारिक रिश्ता था। पुलिस के अनुसार, चेतन काफी समय से युवती से एकतरफा प्रेम करता था और उसे अपने रिश्ते के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, लावण्या ने उसका प्रस्ताव स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से आरोपी गुस्से में आ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद उसने अपने बैग से एक बड़ा चाकू निकाल लिया। हथियार देखकर लावण्या घबरा गई और अपनी जान बचाने के लिए बस से उतरकर भागने लगी।

बस स्टैंड पर दौड़ाकर किए ताबड़तोड़ वार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस से उतरते ही चेतन ने युवती का पीछा शुरू कर दिया। लावण्या लगातार खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी ने उसे पकड़ लिया और चाकू से लगातार कई वार कर दिए। हमला इतना गंभीर था कि युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मोबाइल में कैद हुआ हमला, वीडियो बना अहम सबूत

घटना के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पूरे हमले का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने इस वीडियो को जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य माना है और घटना के पूरे क्रम को समझने के लिए इसकी जांच की जा रही है।

आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की विशेष टीमें

वारदात की सूचना मिलते ही बंटवाल सब-डिवीजन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, टाउन पुलिस इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक अरुण के. ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कर्नाटक में इस तरह की यह दूसरी चर्चित घटना है। इससे पहले बेंगलुरु में भी ब्रेकअप के बाद एक युवक द्वारा युवती की हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा और एकतरफा प्रेम से जुड़े अपराधों को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत