न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'पालतू कुत्ते की मौत का ग़म', 4 दिन तक शव के साथ रही युवती… बदबू फैलने पर खुला दर्दनाक सच

बेंगलुरु से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना में एक युवती ने अपने पालतू कुत्ते की मौत के बाद चार दिन तक शव के साथ वक्त बिताया। फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों की शिकायत से खुला यह दर्दनाक राज़, पुलिस ने जांच शुरू की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Jun 2025 10:40:41

'पालतू कुत्ते की मौत का ग़म', 4  दिन तक शव के साथ रही युवती… बदबू फैलने पर खुला दर्दनाक सच

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद भावुक कर देने वाली और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने सबसे प्यारे पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसके शव को चार दिनों तक अपने साथ रखा। यह रहस्य तब उजागर हुआ जब अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को फ्लैट से लगातार बदबू आने लगी और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला पिछले पांच साल से उसी फ्लैट में किराए पर रह रही थी और उसने तीन कुत्तों को अपने बच्चों की तरह पाला हुआ था।

बेंगलुरु के महादेवपुरा के एकेएमई बैले अपार्टमेंट के कमरे नंबर 404 में रहने वाली त्रिपर्णा, जो पश्चिम बंगाल की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थीं, अपने तीन पालतू कुत्तों के साथ जीवन बिता रही थीं। पिछले तीन से चार दिनों से उनके फ्लैट से जानवर के शव जैसी तेज़ दुर्गंध आ रही थी, जिसने पूरे अपार्टमेंट को परेशान कर दिया। जब पड़ोसियों ने इस बारे में त्रिपर्णा से बात की तो वह बेहद आक्रामक हो गईं और झगड़ा करने लगीं। आखिरकार लोगों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) को सूचना दी।

बीबीएमपी अधिकारी और युवती के बीच तकरार

सूचना मिलने पर बीबीएमपी की टीम जब त्रिपर्णा के फ्लैट पर जांच के लिए पहुंची, तो उन्होंने उन्हें भीतर घुसने से मना कर दिया। यह व्यवहार संदेह को और गहरा कर गया। अधिकारियों और त्रिपर्णा के बीच इस दौरान तीखी बहस भी हुई, लेकिन युवती टस से मस नहीं हुई। आखिरकार बीबीएमपी ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर पूरी स्थिति से अवगत कराया।

टूटे दिल के साथ मृत कुत्ते को नहीं कर पाई अलग

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही त्रिपर्णा ने फ्लैट का दरवाज़ा खोला। जैसे ही कमरे की तलाशी ली गई, वहां बेडशीट में लिपटा हुआ एक बैग मिला, जिसमें उसका प्रिय पालतू कुत्ता मृत अवस्था में रखा गया था। यह नजारा देखकर हर किसी का दिल दहल उठा। वहीं बाकी दो कुत्ते भूख-प्यास से बेहाल मिले। जब त्रिपर्णा से इस व्यवहार के बारे में पूछा गया तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाईं। पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका