न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु भगदड़ पर NHRC का संज्ञान: प्रशासन और पुलिस को नोटिस, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए भगदड़ कांड को लेकर अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी गंभीरता दिखाई है। 11 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने के इस मामले में आयोग ने प्रशासन और पुलिस से जवाब तलब करते हुए 7 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 9:41:28

बेंगलुरु भगदड़ पर NHRC का संज्ञान: प्रशासन और पुलिस को नोटिस, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को हुई दर्दनाक भगदड़ की घटना पर अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने इस हादसे को लेकर बेंगलुरु के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है और 7 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

NHRC ने बताया कि उसे इस घटना से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें सामाजिक संगठन ‘भीम’ की शिकायत भी शामिल है। इन शिकायतों में कहा गया है कि आयोजन स्थल पर भीड़ नियंत्रण की भारी चूक हुई और हादसे के बावजूद स्टेडियम के भीतर जश्न चलता रहा, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील है।

नोटिस में आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि ये आरोप सही पाए गए, तो यह मामला पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का होगा। आयोग की पीठ, जिसकी अध्यक्षता प्रियांक कानूनगो कर रहे हैं, ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत कार्रवाई प्रारंभ की है।

आयोग ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से यह जानकारी भी मांगी है:

—हादसे में मृत और घायल लोगों की सूची

—कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति से जुड़े दस्तावेज

—किस संस्था ने आयोजन की अनुमति दी थी

—और क्या सीआईडी या किसी विशेष शाखा की पूर्व रिपोर्ट पर विचार किया गया था या नहीं

शिकायतकर्ताओं ने आयोग से मांग की है कि न केवल इस मामले में जवाबदेही तय की जाए, बल्कि भविष्य में इस तरह की त्रासदियों से बचने के लिए दिशानिर्देश भी तैयार किए जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती