न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, बेंगलुरु में खौफनाक मर्डर की सनसनीखेज वारदात

बेंगलुरु में 28 साल के पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर लेकर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। शादीशुदा जिंदगी और विवाहेत्तर संबंधों को लेकर हुए विवाद के बाद यह सनसनीखेज वारदात हुई। पुलिस जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 5:42:02

पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति,  बेंगलुरु में खौफनाक मर्डर की सनसनीखेज वारदात

कर्नाटक के चंदपुरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 28 साल के एक शख्‍स ने शुक्रवार को न सिर्फ अपनी पत्‍नी की बेरहमी से हत्या की, बल्कि उसका कटा हुआ सिर लेकर खुद पुलिस स्‍टेशन पहुंच गया। पुलिस स्टेशन में यह मंजर देख सभी के रौंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के विवाहेत्तर संबंधों को लेकर परेशान था। वारदात से पहले दोनों के बीच इसी मुद्दे पर तीखी बहस हुई, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर यह भयानक कदम उठा लिया।

यह घटना अनेकल तालुक के चंदपुरा के पास हीलालीगे गांव की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी शंकर ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी मानसा की हत्या कर दी। हत्या की वजह पति का उसकी पत्नी के कथित अवैध संबंधों को लेकर नाराज होना बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी और उनकी एक चार साल की बेटी भी है। दोनों पति-पत्नी प्राइवेट फर्म में काम करते थे — शंकर कोरमंगला में और मानसा बोम्मासंद्रा में कार्यरत थी।

जानकारी के अनुसार, शंकर और मानसा के बीच पहले प्रेम संबंध थे, जिसके बाद दोनों ने विवाह किया। यह जोड़ा हाल ही में हीलालीगे में किराए के मकान में रहने आया था। 3 जून की रात शंकर ने मानसा को बताया कि वह काम पर जा रहा है और अगली सुबह लौटेगा, लेकिन उसने काम जल्दी खत्म कर लिया और रात को अचानक वापस आ गया। तभी उसने कथित रूप से अपनी पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

पूछताछ में शंकर ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और मानसा कुछ दिनों के लिए अपनी मां के घर चली गई थी। शुक्रवार रात करीब 8 बजे जब वह वापस लौटी, तो फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद शंकर ने अपना आपा खो दिया।

आत्मसमर्पण के लिए थाने पहुंचा शंकर

गुस्से में आकर शंकर ने मानसा की हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर स्कूटर पर रखकर सूर्यनगर पुलिस स्टेशन पहुंच गया, जहां उसने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद सूर्यनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती