न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयरपोर्ट पर खुले में नमाज पर बवाल, BJP ने उठाए सुरक्षा सवाल – हाई सिक्योरिटी जोन में कैसे हुआ यह?

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट T2 में खुले में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल, BJP ने सुरक्षा सवाल उठाए और हाई सिक्योरिटी जोन में इस घटना पर चिंता जताई। कर्नाटक सरकार नया दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 9:01:08

एयरपोर्ट पर खुले में नमाज पर बवाल, BJP ने उठाए सुरक्षा सवाल – हाई सिक्योरिटी जोन में कैसे हुआ यह?

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kempegowda International Airport) के टर्मिनल-2 में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद का नया मोड़ आ गया है। वीडियो में कुछ लोग एयरपोर्ट परिसर में खुले में नमाज अदा करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर दोहरे मानक अपनाने का आरोप लगाया है।

वीडियो में खुले में नमाज करते लोग

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में नमाज पढ़ते दिख रहे लोग मक्का जाने वाले यात्रियों के परिजन बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट परिसर में पहले से ही नमाज रूम मौजूद है, बावजूद इसके उन्होंने सार्वजनिक जगह पर नमाज अदा की। वीडियो में एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी नजर आ रहे हैं, लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।

BJP ने राज्य सरकार से उठाए सवाल

बीजेपी नेता विजय प्रसाद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और आईटी मंत्री प्रियांक खरगे से सवाल किया। उन्होंने लिखा, “बेंगलुरु एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल में यह कैसे संभव हुआ? क्या इन लोगों ने नमाज के लिए अनुमति ली थी? यह हाई-सिक्योरिटी जोन है।” इसके अलावा उन्होंने कहा, “सरकार आरएसएस की गतिविधियों पर रोक लगाती है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर आंखें बंद कर देती है। यह गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है।”

सरकार नया दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार कर रही

सूत्रों की मानें तो कर्नाटक सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और एयरपोर्ट परिसर में धार्मिक या राजनीतिक गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए नया दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार कर रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में इस दिशा-निर्देश को लागू कर दिया जाएगा, ताकि हाई-सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती