न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशी महिला से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बदसलूकी, कर्मचारी ने पुरुष टॉयलेट में ले जाकर की आपत्तिजनक हरकत; CCTV में कैद मामला

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। सुरक्षा जांच के बहाने आरोपी कर्मचारी ने आपत्तिजनक हरकत की, जिसकी पुष्टि CCTV फुटेज से हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 22 Jan 2026 3:58:25

विदेशी महिला से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बदसलूकी, कर्मचारी ने पुरुष टॉयलेट में ले जाकर की आपत्तिजनक हरकत; CCTV में कैद मामला

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक गंभीर और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दक्षिण कोरियाई महिला ने एयरपोर्ट कर्मचारी पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विदेशी महिला की शिकायत के बाद KIAL एयरपोर्ट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना 19 जनवरी की है, जब पीड़िता बेंगलुरु से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होने वाली थी।

जांच के नाम पर पुरुष शौचालय तक ले गया कर्मचारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टिकट और सामान की जांच के दौरान आरोपी कर्मचारी ने महिला के बैग से बीप की आवाज आने का हवाला दिया। इसी बहाने उसने महिला को अलग से चेकिंग कराने की बात कही। इसके बाद वह उसे महिला शौचालय के बजाय पुरुषों के टॉयलेट में ले गया। आरोप है कि वहां जांच का नाटक करते हुए उसने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक तरीके से उसे छुआ।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपों की हुई पुष्टि

घटना के बाद पीड़िता ने बिना देर किए एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और बाद में एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं, जिससे मामले को लेकर पुलिस का संदेह और भी पुख्ता हो गया।

तलाशी के बहाने किया आपत्तिजनक स्पर्श

KIAL एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सुरक्षा जांच के बहाने महिला के शरीर के संवेदनशील हिस्सों को छुआ और जबरन उसे गले लगाने की कोशिश भी की। पीड़िता ने इस हरकत का कड़ा विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसकी बात अनसुनी कर दी। इसके बाद वह ‘ओके, थैंक यू’ कहकर वहां से चला गया।

घटना के बाद पीड़िता ने औपचारिक रूप से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती