न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश: शिमला-मनाली में आंधी के साथ बर्फबारी, कांगड़ा-चंबा में बारिश से जनजीवन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। शिमला-मनाली में आंधी के साथ पहली बर्फबारी, कांगड़ा और चंबा में बारिश से जनजीवन प्रभावित। IMD ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 23 Jan 2026 8:31:53

हिमाचल प्रदेश: शिमला-मनाली में आंधी के साथ बर्फबारी, कांगड़ा-चंबा में बारिश से जनजीवन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शिमला और मनाली में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, जो देर रात तक जारी रही। बर्फ से ढकी चोटियों ने जहां पर्यटकों को रोमांचित किया, वहीं स्थानीय लोगों के लिए परेशानियां भी बढ़ा दीं। दूसरी ओर कांगड़ा जिले में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जबकि चंबा में लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। राजधानी शिमला में देर रात से तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है।

गुरुवार सुबह बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी और कांगड़ा जैसे जिलों में शीतलहर का असर साफ तौर पर देखा गया। प्रदेश के 20 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को लाहुल-स्पीति, चंबा और कुल्लू जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और भारी हिमपात की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 23 जनवरी को शिमला शहर के अलावा मनाली, कुफरी, नारकंडा और सोलंग वैली में भी हिमपात होने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को दिन के समय प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते शिमला, कांगड़ा समेत कई इलाकों में अचानक बादल छा गए और मौसम ने करवट ले ली।

प्रदेश में दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकॉर्ड किया गया। तापमान में सबसे ज्यादा उछाल जुब्बड़हट्टी में देखा गया, जहां अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। इसके अलावा नेरी में 2.9 डिग्री, ताबो में 2.7 डिग्री और हमीरपुर में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नेरी में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी को प्रदेश में भारी हिमपात और बारिश की संभावना जताई है, जबकि 24 जनवरी को हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

मनाली में रात आठ बजे बदला मौसम का मिजाज

पर्यटन नगरी मनाली और लाहुल-स्पीति क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर धूप खिली रही, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि रात करीब आठ बजे अचानक मौसम ने करवट ली और देर रात ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह के समय पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में सवार होकर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिंकुला पहुंचे और दिनभर बर्फ के बीच जमकर मस्ती की।

पर्यटन कारोबार से जुड़े रिगजिन और पलजोर ने बताया कि गुरुवार को 300 से अधिक फोर बाई फोर वाहन दारचा होते हुए शिंकुला की ओर रवाना हुए। पर्यटकों ने शिंकुला से करीब 10 किलोमीटर पहले ही बर्फ का भरपूर आनंद लिया, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी देखने को मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद