न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनीपत में दिल दहला देने वाली घटना, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, बदमाश बाइक लूटकर फरार

हरियाणा के सोनीपत में दिल दहला देने वाली घटना, जिसमें पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई और बदमाशों ने बाइक लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 12:45:39

सोनीपत में दिल दहला देने वाली घटना, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, बदमाश बाइक लूटकर फरार

हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिसमें एक पिता और उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एनएच-334 बी, थानाकलां चौक के पास सुबह लगभग 9:30 बजे सामने आई।

सूत्रों के मुताबिक, गोपालपुर के रहने वाले बाप-बेटे बाइक से सोनीपत की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आई स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को टक्कर मारकर पुल से नीचे गिरा दिया। इसके तुरंत बाद बदमाशों ने पुल से कूदते हुए बेटे मोहित पर कई गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद आरोपी पिता धर्मबीर का पीछा करते हुए हाईवे के पार एक ढाबे के सामने पहुंचे और उन पर भी गोलियां चला दीं। कुल मिलाकर तीन-चार बदमाशों ने 15 से 20 गोलियां चलाईं। पुलिस अब इस मामले में पुरानी रंजिश की भी संभावना तलाश रही है।

इतना ही नहीं, बदमाशों ने एक युवक की बाइक भी लूटकर फरार हो गए। डीसीपी और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, मोहित का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड था। उस पर खरखौदा के एक युवक की हत्या का आरोप भी लगा था, हालांकि बाद में सामाजिक समझौते के बाद मामला सुलझ गया था।

पिछले साल भी मोहित पर जानलेवा हमला हुआ था। फिलहाल पुलिस कई टीमों के साथ मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपी बदमाशों की तलाश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?