न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्री-प्लान थी राधिका यादव की हत्या: पिता बोला- बेटी को मारने से पहले बेटे को भेजा बाहर, मां कमरे में थी बेखबर

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की निर्मम हत्या ने पूरे देश को हिला दिया। आरोपी पिता दीपक यादव ने सुनियोजित साजिश के तहत बेटी को घर में अकेला पाकर चार गोलियां मारीं। पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 8:01:03

प्री-प्लान थी राधिका यादव की हत्या: पिता बोला- बेटी को मारने से पहले बेटे को भेजा बाहर, मां कमरे में थी बेखबर

हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या की इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक होनहार बेटी, जो अपने सपनों को पंख दे रही थी, उसे उसी के पिता ने बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि यह हत्या किसी आवेग में नहीं, बल्कि एक सोची-समझी योजना के तहत अंजाम दी गई।

शुरुआत में आरोपी पिता दीपक यादव पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा। कभी कुछ, तो कभी कुछ बयान देता रहा। लेकिन फिर उसने खुद ही अपनी बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली। अब उसने पुलिस के सामने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दीपक ने कहा—"मैंने पहले ही राधिका को मारने का प्लान बना लिया था। बेटे को बाहर भेजा, ताकि वो घर पर न हो। अगर वो होता, तो शायद राधिका बच जाती। बीवी बीमार थी, वो अपने कमरे में आराम कर रही थी। मैंने सब कुछ खुद ही सोचा और किया।”

घर की रसोई में हुई मौत की साजिश

51 वर्षीय दीपक यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे राधिका उनके घर की रसोई में नाश्ता बना रही थी। उसी दौरान उसने पीछे से चार गोलियां राधिका की पीठ में उतार दीं। वो पल पूरे परिवार के लिए एक ऐसा मोड़ बन गया, जिसने सब कुछ तबाह कर दिया।

दूध लाने के बहाने बेटे को भेजा बाहर

पुलिस के अनुसार, दीपक ने हत्या के लिए बाकायदा एक योजना बनाई थी। आमतौर पर वह खुद दूध लाने जाता था, लेकिन गुरुवार को उसने अपने बेटे को दूध लाने भेज दिया। इस तरह राधिका घर पर अकेली रह गई और इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा—"दीपक चाहता था कि घर में उस समय कोई और न हो।" यह दर्शाता है कि पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या के लिए किस हद तक सोच-समझकर कदम उठाया।

राधिका का अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद राधिका का शव परिवार को सौंपा गया। उसके शरीर से चार गोलियां निकाली गईं, लेकिन एक गोली कहां गई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। शुक्रवार शाम गुरुग्राम के वजीराबाद गांव के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़े भाई धीरज यादव ने रीतियों के अनुसार उसे मुखाग्नि दी। पूरा परिवार और गांव गहरे शोक में डूबा है। लोगों की आंखों में आंसू हैं और जुबान पर ताला। कोई यकीन नहीं कर पा रहा कि एक पिता अपनी ही बेटी को इस तरह मार सकता है।

आरोपी पिता को मिला एक दिन का रिमांड

सेक्टर-56 थाना पुलिस ने 49 वर्षीय दीपक यादव को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने दो दिन की रिमांड मांगी, लेकिन अदालत ने एक दिन की रिमांड मंजूर की। रिमांड के दौरान पुलिस दीपक से पूछताछ करेगी और हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर की तलाश में कासन जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत