न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राधिका यादव की हत्या के बाद से टूट चुके हैं ईनाम उल हक, बोले- 'ना नींद आ रही, ना भूख लग रही', अफवाहों पर उठाए सवाल

राधिका यादव की हत्या के बाद अभिनेता ईनाम उल हक बेहद टूट चुके हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहों और आरोपों से परेशान ईनाम ने कहा कि उन्हें न नींद आ रही है न भूख लग रही। जानिए क्या है उनका पक्ष और कैसे जुड़ा था उनका नाम इस दर्दनाक मामले से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 6:58:40

राधिका यादव की हत्या के बाद से टूट चुके हैं ईनाम उल हक, बोले- 'ना नींद आ रही, ना भूख लग रही', अफवाहों पर उठाए सवाल

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की चौंकाने वाली हत्या की गुत्थी अभी भी पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद राधिका के साथ म्यूजिक वीडियो 'कारवां' में काम कर चुके कलाकार ईनाम उल हक बेहद टूटे और बेचैन नज़र आ रहे हैं। उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ-साफ कहा कि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है, और सोशल मीडिया पर हो रहे चरित्र हनन से वे मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

"सोचने तक की ताकत नहीं बची…"

ईनाम उल हक ने अपने यूट्यूब चैनल पर लगभग 50 मिनट लंबा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने पूरे मामले को लेकर अपनी बात खुलकर रखी और सोशल मीडिया पर हो रहे कटाक्षों का जवाब भी दिया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, "हत्या के बाद जो आरोप मेरे ऊपर लगाए जा रहे हैं, उनसे मैं बेहद आहत हूं। मुझे नींद नहीं आ रही है, भूख नहीं लग रही। इसलिए मैं खुद सामने आया हूं।"

"मजहब पर की जा रही बातें दिल को चीरती हैं…"

अपने बयान में ईनाम ने कहा, "कमेंट्स में लोग धर्म को लेकर जहर उगल रहे हैं। कोई कह रहा है कि राधिका के साथ अच्छा हुआ, किसी को उसके पिता पर गर्व हो रहा है। ये सारी बातें मुझे अंदर तक चुभ रही हैं। मैंने क्या किया है? मेरा इससे कोई संबंध नहीं है। हर मजहब में अच्छे और बुरे लोग होते हैं, यह मजहब की लड़ाई नहीं है।"

कैसे हुई थी राधिका से पहली मुलाकात?

ईनाम ने बताया कि राधिका से उनकी पहली मुलाकात ढाई साल पहले टेनिस प्रीमियर लीग, दिल्ली में हुई थी। उन्होंने कहा, "वहां मेरी टीम ने मुझे बताया कि एक लड़की कैमरे में अच्छी लग रही है। मैंने कहा शूट कर लो। फिर पता चला कि वह एक्टिंग करना चाहती है। मैंने कहा, कुछ होगा तो बताऊंगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर कनेक्शन बना और फिर साल भर बाद म्यूजिक वीडियो 'कारवां' के लिए बातचीत हुई।"

सिर्फ दो बार हुई थी मुलाकात

ईनाम ने स्पष्ट किया, "नोएडा में वीडियो का शूट हुआ, जहां वह अपनी मां के साथ आई थी। हमने 5-6 घंटे शूट किया। इस दौरान उसने बताया कि उसके पापा को गाना बहुत अच्छा लगा है। शूट के बाद भी हमारी कोई विशेष बातचीत नहीं हुई।"

तीन महीने पहले ज्वेलरी शूट की हुई थी बातचीत

उन्होंने आगे बताया, "तीन महीने पहले एक ज्वेलरी शूट के लिए उसने संपर्क किया था और अपने दोस्त का नाम भी सजेस्ट किया था, लेकिन डील नहीं हो पाई। इसके बाद बात वहीं खत्म हो गई। उसका परिवार कैसा है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरा नाम सिर्फ इसलिए आया क्योंकि वीडियो में मेरा चेहरा दिखा। इसके बाद मुझे बेवजह टारगेट किया गया।"

कब और कैसे हुई थी राधिका की हत्या?

गौरतलब है कि 10 जुलाई को राधिका यादव की उसके पिता दीपक यादव ने गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 स्थित घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे चार गोलियां लगी थीं। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने दावा किया कि लोग उसे ताना देते थे कि वह बेटी की कमाई खा रहा है। साथ ही वह रील वीडियो बनाने से भी नाराज़ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत