न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राधिका को मारीं ताबड़तोड़ 5 गोलियां… बेटी की हत्या के बाद कस्टडी में आरोपी पिता कर रहा अजीब हरकतें, पुलिस भी हैरान

गुरुग्राम में टेनिस कोच राधिका यादव की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी पिता ने बेटी पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाईं। अब कस्टडी में दीपक यादव का व्यवहार अजीबो-गरीब हो गया है, कभी हंसता है तो कभी रो पड़ता है। पुलिस जांच में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 10:25:56

राधिका को मारीं ताबड़तोड़ 5 गोलियां… बेटी की हत्या के बाद कस्टडी में आरोपी पिता कर रहा अजीब हरकतें, पुलिस भी हैरान

गुरुग्राम की चमकती टेनिस दुनिया में राधिका यादव का सितारा बनना तय था, लेकिन उसके जीवन की डोर उसी पिता ने बेरहमी से काट दी, जिसने उसे दुनिया में लाया था। अब इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।

पुलिस की फॉरेंसिक जांच में यह सामने आया है कि राधिका के पिता दीपक यादव ने चार नहीं, बल्कि पांच गोलियां चलाई थीं। इनमें से चार गोलियां राधिका के जिस्म को चीरती हुई निकल गईं, जबकि एक गोली किचन के निचले हिस्से में जा लगी। यह घटना जितनी भयावह है, उससे भी ज्यादा दर्दनाक है उस बेटी की कहानी, जिसने अपने छोटे से टेनिस कोर्ट से एकेडमी खड़ी करने का सपना देखा था।

कस्टडी में दीपक कर रहा अजीब व्यवहार, पुलिस भी उलझन में

पूछताछ के दौरान दीपक यादव का व्यवहार पुलिस को हैरानी में डाल रहा है। कभी वह अचानक हंसने लगता है, तो कभी बिलख-बिलख कर रो पड़ता है। उसे खाना तक जबरदस्ती खिलाना पड़ रहा है, मानो उसे खुद ही अपनी करनी पर यकीन नहीं हो रहा। पुलिस के मुताबिक, दीपक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है।

राधिका की एकेडमी थी किराए की, सपनों को दी थी खुद के दम पर उड़ान

जांच में यह भी सामने आया है कि राधिका की खुद की कोई टेनिस एकेडमी नहीं थी। उसने गुरुग्राम के सेक्टर 61 में क्रिकेट स्टेडियम के पास महज 45 दिन पहले किराए पर टेनिस कोर्ट लिया था, और वहां से वह अपने टैलेंट की नींव रख रही थी। इससे पहले वह अपने ही घर के सामने वाली एकेडमी में कोचिंग देती थी।

अब सवाल उठ रहा है कि जब उसके पास खुद की कोई ज़मीन या कोर्ट नहीं थी, तो “करोड़ों की एकेडमी” की बात कहां से आई? शायद ये सब उस तनाव का हिस्सा था, जो धीरे-धीरे पिता और बेटी के बीच बढ़ता गया।

"मुझसे कन्या वध हो गया", ताऊ के सामने पिता का कबूलनामा

राधिका के ताऊ ने मीडिया को बताया कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि दीपक ऐसा कर सकता है। लेकिन जब घटना के बाद दीपक ने उनसे कहा, “मुझसे कन्या वध हो गया है,” और फांसी की मांग की, तो उनके भी पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

बेटी समझाती रही, पिता ने अचानक उठा ली पिस्टल

राधिका की मां के बयान से भी पता चला है कि घर में पिछले पंद्रह दिनों से एकेडमी बंद करने को लेकर चर्चा चल रही थी। राधिका लगातार अपने पिता को समझा रही थी, लेकिन वो दिन अलग था — दीपक चुपचाप अपने कमरे में गया, लाइसेंसी पिस्टल निकाली और रसोई में काम कर रही अपनी बेटी पर गोलियां चला दीं।

बार-बार बदल रहा बयान, मानसिक स्थिति बनी पहेली

कोर्ट ने दीपक यादव को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। लेकिन पुलिस को हर बार एक नई कहानी सुनने को मिल रही है। दीपक की मानसिक स्थिति, उसका बार-बार हंसना, फिर अचानक रो पड़ना और भोजन से इनकार, सब कुछ इस केस को और भी उलझा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत