न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AK-47 साथ में… ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में मिली VVIP सुरक्षा!, स्कॉटिश व्लॉगर का हैरान कर देने वाला दावा

ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में वीवीआईपी सुरक्षा मिली थी, उनके हाथ में AK-47 भी था। स्कॉटिश व्लॉगर ने अनारकली बाजार में उनके साथ वीडियो शेयर किया। जासूसी आरोपों के तहत उनकी गिरफ्तारी और जांच की पूरी खबर पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 3:48:00

AK-47 साथ में… ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में मिली VVIP सुरक्षा!, स्कॉटिश व्लॉगर का हैरान कर देने वाला दावा

पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक नया सनसनीखेज दावा सामने आया है। कहा जा रहा है कि ज्योति को पाकिस्तान में वीवीआईपी सुरक्षा मिली हुई थी। इस बात का खुलासा एक स्कॉटिश व्लॉगर ने किया है, जिसने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ज्योति लाहौर के मशहूर अनारकली बाजार में घूमती दिख रही हैं। वीडियो में उनकी सुरक्षा में कई गार्ड तैनात हैं और उनके हाथ में AK-47 भी नजर आता है।

स्कॉटलैंड के यूट्यूबर कैलम अब्रॉड भी इसी समय पाकिस्तान में थे। दोनों एक साथ अनारकली बाजार में टकराए और बातचीत भी हुई। कैलम ने अपनी यूट्यूब वीडियो में ज्योति को कई सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई दिखाया है।

ज्योति की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को हरियाणा की हिसार अदालत में पेश की जाएगी। इससे पहले वह दो बार पुलिस रिमांड पर रह चुकी हैं। ज्योति उन 12 लोगों में से एक हैं जिन्हें जासूसी के संदेह में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।

वह एक यूट्यूब चैनल चलाती थीं और उनके खिलाफ 16 मई को सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज हुआ था। जांच में पता चला कि वह नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थीं। भारत ने 13 मई को दानिश को जासूसी के आरोप में निष्कासित कर दिया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), खुफिया ब्यूरो और सैन्य खुफिया एजेंसियों ने भी ज्योति से पूछताछ की है। जांच में यह भी सामने आया कि ज्योति पाकिस्तान के अलावा चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और अन्य कई देशों में भी गई थीं। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ज्योति को अपने लिए एक महत्वपूर्ण एसेट के रूप में विकसित कर रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?