न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पानीपत के स्कूल में बर्बरता: 7 साल के छात्र को उल्टा लटकाकर पीटा, वायरल हुए क्रूर वीडियो

हरियाणा के पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल में 7 साल के छात्र के साथ हुई अमानवीय पिटाई और उल्टा लटकाने की घटना, वायरल वीडियो में बच्चों के साथ क्रूरता, स्कूल टीचर और ड्राइवर गिरफ्तार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 10:01:48

पानीपत के स्कूल में बर्बरता: 7 साल के छात्र को उल्टा लटकाकर पीटा, वायरल हुए क्रूर वीडियो

हरियाणा के पानीपत स्थित एक स्कूल से ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में छोटे बच्चों के साथ जिस तरह की हिंसा की गई, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। एक वीडियो में छात्र को उल्टा लटका कर पिटाई की गई, जबकि अन्य में बच्चों को उनके सहपाठियों के सामने बेरहमी से थप्पड़ मारते दिखाया गया। यह मामला जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है।

दूसरी कक्षा के छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार

मुखीजा कॉलोनी की निवासी डोली ने बताया कि उनके 7 वर्षीय बेटे का सिर्फ इतना कसूर था कि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया। इस पर महिला टीचर ने ड्राइवर अजय को बुलाया और बच्चे को सजा देने का आदेश दिया। अजय ने बच्चे को ऊपर वाले कमरे में ले जाकर रस्सियों से बांधा और खिड़की से उल्टा लटका दिया। इसके बाद उसने लगातार थप्पड़ मारे और अपने दोस्तों को वीडियो कॉल करके पिटाई दिखाई। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। डोली ने कहा कि वीडियो देखकर वह हक्का-बक्का रह गईं।

स्कूल में अन्य बच्चों के साथ मारपीट

एक अन्य वीडियो में स्कूल की महिला टीचर छोटे बच्चों को अन्य छात्रों के सामने थप्पड़ मारती दिखीं। वीडियो में वह एक बच्चे के कान पकड़कर जोर से थप्पड़ मारती हैं और फिर पीछे खड़े अन्य बच्चों को भी पीटती हैं। यह पिटाई खुले मैदान में अन्य छात्रों के सामने हुई।

प्रिंसिपल का पक्ष और विवाद

स्कूल की प्रिंसिपल रीना ने कहा कि पीटे गए छात्रों ने “दो सगी बहनों के साथ अनुचित व्यवहार” किया था। उन्होंने दावा किया कि यह कदम बच्चों को सही मार्ग पर लाने के लिए उठाया गया और परिवार वालों को पहले से सूचित किया गया। हालांकि, बच्चों को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारना और सजा के रूप में टॉयलेट साफ करने के लिए मजबूर करना शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है।

ड्राइवर को नौकरी से निकालने का दावा

पीड़ित छात्र की मां ने बताया कि जब उन्होंने प्रिंसिपल से पूछा कि उनके बच्चे के साथ यह क्रूरता किसने की, तो प्रिंसिपल टालमटोल करती रहीं। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि 13 अगस्त को उन्होंने ड्राइवर अजय को यह आदेश दिया था। परिवार जब ड्राइवर के घर गया, तो अजय नहीं मिला और उन्होंने फोन कर करीब 25 लोगों को घर भेजा, जो परिवार के साथ झगड़ा करने आए। प्रिंसिपल ने कहा कि ड्राइवर का व्यवहार ठीक नहीं था और शिकायतों के बाद उसे अगस्त में नौकरी से निकाल दिया गया। डोली ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल खुद उन्हें धमकाने घर आई थीं।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

पीड़ित परिवार ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला टीचर और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत